देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 7 बार पढ़ी गई

50 नए ऑपरेशन थियेटर, 300 इमरजेंसी बेड… रिडिवेलपमेंट के बाद एम्स में मिलेंगी ये सुविधाएं

देश में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मामलों पर संसद की स्थाई समिति ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सिफारिश की है कि वह दिल्ली एम्स के पुनर्विकास के लिए उसके मास्टर प्लान को मंजूरी दे. एम्स के निदेशक डॉ.

Abhishek Raghuvanshi13 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
एम्स

देश में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मामलों पर संसद की स्थाई समिति ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सिफारिश की है कि वह दिल्ली एम्स के पुनर्विकास के लिए उसके मास्टर प्लान को मंजूरी दे. एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के निर्देशों के मुताबिक, एम्स की पुनर्विकास योजना के तहत एम्स में 50 नए ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जाने हैं. इसके साथ ही 300 इमरजेंसी बेड सहित 3,000 से अधिक अतिरिक्त पेशेंट केयर बेड (Patient Care Beds) भी तैयार किए जाने हैं.

समिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सुझाव दिए हैं कि मंत्रालय को दिल्ली एम्स के मास्टर प्लान को बिना किसी देरी के मंजूरी देनी चाहिए ताकि मार्च 2024 तक एम्स को विश्वस्तरीय मेडिकल संस्थान के उद्देश्य को हासिल किया जा सके.

समिति का कहना है कि एम्स की आवासीय कॉलोनियों की परियोजना के पुनर्विकास को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) से बिना किसी देरी के मंजूरी मिलनी चाहिए ताकि जल्द से जल्द सिविल कार्यों को शुरू किया जा सके और परियोजना को तय समयसीमा में पूरा किया जाए.

मास्टर प्लान में 50 नए ऑपरेशन थिएटर, 300 अतिरिक्त इमरजेंसी बेड

इससे पहले 15 अगस्त को डॉ. गुलेरिया ने एम्स के पुनर्विकास के मास्टर प्लान के बारे में बताते हुए कहा था, इस परियोजना से दिल्ली एम्स विश्वस्तरीय मेडिकल यूनिवर्सिटी के रूप में तब्दील होगा. इसके तहत पचास नए ऑपरेशन थिएटर, 3000 से अधिक पेशेंट केयर बेड बनाए जाने हैं.

उन्होंने कहा था कि इस परियोजना के तहत रिसर्च लैब, पशु इकाइयां, क्लिनिकल ट्रायल फैसिलिटी, 4,000 हॉस्टल यूनिट और बड़े पैमाने पर पार्किंग स्पेस तैयार किए जाने हैं. डॉ. गुलेरिया ने बताया था कि इस विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी गई है.

एम्स निदेशक का कहना है कि इस मास्टर प्लान का उद्देश्य ईस्ट अंसारी नगर कैंपस में रोगी देखभाल शिक्षण अनुसंधान को मजबूत करना, मस्जिद मोथ कैंपस में आउटपेशेंट सेवाओं और ट्रॉमा सेंटर एक्सटेंशन कैंपस में आवासीय सुविधाओं को बढ़ाना है.

इस दौरान समिति ने एम्स के रूप में देश को सर्वश्रेष्ठ हेल्थकेयर संस्थान उपलब्ध कराने के लिए एम्स प्रबंधन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यों की सराहना भी की.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Nothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 17 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 17 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 17 घंटे पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 18 घंटे पहलेUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियनBusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 19 घंटे पहले
Woman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले
↑