इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली थी जिसका शव पुलिस ने शिप्रा थाना क्षेत्र के नाले से बरामद किया था जांच के बाद पुलिस ने पति सहित ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां विशाल नगर की रहने वाली एक महिला ने अपने घर के पीछे ही बह रहे नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली थी जिसका शव कुछ दिन बाद शिप्रा थाना क्षेत्र के नाले में मिली थी जांच में यह बात सामने आई थी महिला अपने पति और ससुर की प्रताड़ना से तंग आ गई थी परिजन के बयान में यह बात भी सामने आई कि लगातार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था जिसमें पति ससुर देवर और ननद लगातार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे जिस से तंग होकर उसने आत्महत्या की थी फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
