शहर की एक कंपनी के सात कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने के बाद एक साथ जहर खा लिया। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है और सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
परदेशीपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सात कर्मचारियों- जमनाधार विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेड़िया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा ने एक साथ अपनी नौकरी जाने से आहत होकर जहर खा लिया। दरअसल सभी एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं और कंपनी ने आज से सभी को कंपनी ने काम से निकल दिया था। सभी कर्मचारी परदेसीपुरा थाना अंतर्गत राजकुमार ब्रिज के पास स्थित अजमेरा वायर में काम करते थे। नौकरी से निकाले जाने पर सभी ने एकमत होकर कंपनी के बाहर ही जहर खा लिया। वहां मौजूद लोगों ने सभी को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से अभी तक कंपनी मालिक रवि बाफना, पुनीत अजमेरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों के अनुसार कंपनी मालिकों ने नई कंपनी खोली है और निकाले गए कर्मचारियों को उस नई कंपनी में काम देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया बल्कि कंपनी से ही बाहर कर दिया
