इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुंडों ने युवक के घर में घुसकर मारपीट कर दी जिसमें उसकी दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया वही घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारिपिट कर घर मे तोड़फोड़ कर दी फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुशवाह नगर का है यहां के रहने वाले राजेश कुमायू ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उनके द्वारा वर्ष 2016 में राजेश कुशवाहा से मकान खरीदा था जिसका कुछ भुगतान भी कर चुके थे वही बकाया भुगतान करने कॉपी तैयार थे लेकिन राजेश कुशवाह मकान की रजिस्ट्री नहीं कराया और धमका रहा है प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 20 से अधिक लोगों ने राजेश के घर में घुसकर हमला कर दिया दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया वही घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की गई फरियादी ने आरोप लगाया कि घर में रखे डेढ़ लाख रुपए सोने चांदी के जेवरात भी बदमाश साथ में ले गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं आसपास के सीसीटीवी देखकर बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है।
