इंदौर के जूनी इंदौर थाना अंतर्गत आने वाले नंदनवन कॉलोनी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब 5 लोग अचानक एक घर में घुसे और वहां रहने वाले मोहम्मद हुसैन मुल्तानी हो यह कह कर ले जाने लगे, कि पांचों लोग सीहोर क्राइम ब्रांच से आए हैं, और उन्हे अपने साथ ले जा रहे हैं, अचानक रहवासियों ने पांचों को घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी, जब पूछताछ में उनके पास कोई उचित दस्तावेज नहीं मिले, तब रहवासियों ने पांचों की जमकर खबर ली..
इंदौर शहर में दिनदहाड़े अपहरण की घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के नंदनवन कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को सीहोर का वाहिद लाला आपने कुछ साथियों के साथ जबरन उठा कर ले जा रहा था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने माजरा समझा और 5 लोगों को पकड़कर जमकर पीटा, आरोपी बिना नंबर प्लेट बोलेरो कार जिसमें से रह वासियों को हथियार भी मिले हैं जिसके बाद रहवासियों ने उस कार में भी तोड़फोड़ की है। घटना के बाद पांचों आरोपी वाहिद, अमजद, सुनील, इरफान और अनिल को जूनी इंदौर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
इधर फरियादी मोहम्मद हुसैन मुल्तानी ने बताया कि उनका बदमाशों से कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन आशंका है कि किसी कार के लेनदेन को लेकर वह उन्हें अपहरण कर ले जाना चाह रहे थे।
