देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

इंदौर में पत्थर मारकर कलेक्शन एजेंट की हत्या, शव बोरे में भरकर नाले में बहाया

राजेंद्र नगर पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा, आरोपितों ने रुपये लूटने के लिए हत्या करना कुबूला। इंदौर में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट हुकमसिंह वर्मा की उसके साथी असलम और नंदू ने ही हत्या कर दी।

Abhishek Raghuvanshi20 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Murder in Indore : इंदौर में पत्थर मारकर कलेक्शन एजेंट की हत्या, शव बोरे में भरकर नाले में बहाया

राजेंद्र नगर पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा, आरोपितों ने रुपये लूटने के लिए हत्या करना कुबूला।
इंदौर में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट हुकमसिंह वर्मा की उसके साथी असलम और नंदू ने ही हत्या कर दी। असलम ने भरोसे में लेकर घर बुलाया और सिर पर पत्थर मार दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर नाले में बहा दिया। राजेंद्र नगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने रुपये लूटने के इरादे से हत्या करना भी स्वीकार लिया है।

दुर्गानगर (एबी रोड) निवासी 25 वर्षीय हुकमसिंह पुत्र हजारीलाल वर्मा की 17 अगस्त को पत्नी किरण वर्मा ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शुक्रवार दोपहर कमला नगर नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और किरण से शिनाख्त करवाई। देर शाम पुलिस ने असलम पुत्र अजगर खान निवासी मुल्तानी नगर और नंदू उर्फ नंदकिशोर निवासी साईं विहार कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।

रुपयों के लिए हत्या – एडिशनल डीसीपी जोन-1 जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक आरोपित हुकमसिंह के परिचित हैं और रुपये एकत्र करने में उसकी मदद भी करते थे। असलम ने साजिश के तहत घर बुलाया और नंदू के सिर पर पत्थर से वार कर बेहोश कर दिया। नंदू ने उसका गला दबाया और हत्या कर शव को बोरे में बांध कर नाले में बहा दिया। आरोपितों ने यह भी बताया कि वे बैंक से अधिकृत तो नहीं लेकिन हुकम के कहे अनुसार रुपये एकत्र करते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन रुपयों से कुछ रुपये कम जमा करवाए थे। उन्हें यह भी पता था कि हुकम के पास कलेक्शन की राशि रहती है। हत्या के बाद उससे रुपये लूट कर दोनों ने आपस में बांट लिए। शुक्रवार शाम हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल और विहिप पदाधिकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में नारेबाजी की।

टीआइ बोले- डेढ़ सौ लोग लापता हैं, मैं किस-किस को ढूंढता रहूं
इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस की असंवेदनशीलता उजागर कर दी। हुकम 16 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे लापता हुआ था। करीब 4 बजे बैंककर्मी अंकित व रवि मैनेजर के साथ थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए लौटा दिया कि 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज होगी। देर रात हुकम के पिता हजारीलाल, भाई रामचरण और पत्नी किरण भी थाने आई लेकिन रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर दिया। दूसरे दिन करीब साढ़े सात बजे थाने में गुमशुगदी दर्ज कि लेकिन प्रधान आरक्षक मनीष बमोरे ने जांच में रुचि नहीं दिखाई। पीड़ित पक्ष टीआइ मनीष डाबर से मिले तो उन्होंने कहा थाने में डेढ़ सौ गुमशुदगी दर्ज है। मैं किस-किस को ढूंढू।

जिसने हत्या की उसे थाने बुलाया और बातचीत कर छोड़ा
घटना से नाराज हिंदूवादियों ने शुक्रवार शाम राजेंद्र नगर थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक तनु शर्मा, जिला संयोजक रामजी डांगी का आरोप है कि पहले ही दिन आरोपित असलम और उसके साथी जफर का नाम बताया था। लोकेशन भी दोनों की एक जगह की मिली थी। बार बार बताने के बाद भी प्रधान आरक्षक ने जांच नहीं की। शुक्रवार सुबह असलम को बुलाया लेकिन बातचीत कर रवाना कर दिया। दोपहर को शव मिलने के बाद अफसर घबरा गए और असलम व नंदू को गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व पुलिस काल डिटेल में मिले नंबर के आधार पर एक महिला पर शक जता रही थी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 1 दिन पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहलेइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिलIndoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहलेइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
इंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले
↑