थाना मुरार पुलिस ने हाईवे पर पार्लर संचालक के साथ लूट करने वाले कार सवार दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
लूट की घटना में प्रयुक्त मारूति स्विफ्ट कार व लूटे गये दो मोबाइल एवं नगदी की बरामद। ग्वालियर।
- लूट की घटना में प्रयुक्त मारूति स्विफ्ट कार व लूटे गये दो मोबाइल एवं नगदी की बरामद।
ग्वालियर। 19.08.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसेे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लंबित चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा कर घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिनांक 19.08.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत एसआर कॉलेज, बड़ागांव हाईवे के पास एक पार्लर संचालक के साथ लूट करने वाले कार सवार बदमाशों को डीडी नगर क्षेत्र में देखा गया है। उक्त सूचना पर एसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर (शहर पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया को थाना मुरार पुलिस बल की टीम बनाकर उक्त लूट के आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे के कुशल मार्गदर्शन में थाना मुरार की पुलिस टीम को उक्त लूट की घटना का खुलासा करने हेतु लगाया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेजों को खंगाला गया। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया जाकर उनकी तलाश की गई। दिनांक 19.08.2022 को थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत डीडी नगर क्षेत्र में पहुंचे, तो वहां मुखबिर के बताये हुलिये के दो संदिग्ध लड़के खड़े दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध लड़कों का पीछा कर पकड़ लिया गया। उक्त पकड़े गये दोनों संदिग्ध लड़कों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने एक अन्य साथी की मदद से दिनांक 14.08.22 को रात्रि में एसआर कॉलेज, बड़ागांव हाईवे के पास एक व्यक्ति से लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों बदमाशों से और अधिक पूछताछ करने पर उन्होने अपने आप को डीडी नगर व सैनिक कालोनी का रहने वाला बताया तथा पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर पुलिस ने लूटे गये वीवो कम्पनी के दोनों मोबाइल व पांच हजार रूपये नगद जप्त किये गये। लूट की घटना में प्रयुक्त कार के संबंध में पूछने पर उन्होने बताया कि कार उनके फरार साथी के घर पर है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाशों की निशादेही पर फरार आरोपी के घर से मारूति स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है। फरार आरोपी की पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। पकड़े गये दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर उनसे लूट की शेष रकम व शहर में हुई अन्य लूट की बारदातोें के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
ज्ञात हो कि फरियादी विकास नारायण श्रीवास्तव निवासी एच.जी. एमराल्ड ग्रीन, बड़ागांव ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पटेल नगर सिटी सेंटर पर मैकअप स्टूडियो के नाम से पार्लर चलाता है। दिनांक 14.08.2022 को बड़ागांव पुल के नीचे से अपने घर की तरफ जा रहा था, एस.आर. कालेज के पास मेरे पीछे से एक ग्रे कलर की बिना नम्बर की स्विफ्ट कार आगे जाकर खड़ी हो गई। कार में ड्राइवर सहित तीन लोग बैठे थे जिसमें से दो व्यक्तियों ने अपनी कार से नीचे उतरकर मुझे खींच कर अपनी कार में डाल लिया फिर पीछे कार में दोनों व्यक्तियों ने मेरी घुसों से मारपीट की और मुझसे मेरे वीवो कम्पनी के दोनों मोबाइल और मेरी जेब तथा पिट्ठू बैग में रखे छोटे से बैग से 40,180/-रुपये छीन लिये। उसके बाद वह लोग मुझे अपनी कार को मुरैना तरफ ले गये और बेहटा पुल के पास अपनी कार से नीचे उतार दिया और अपनी कार को मुरैना तरफ लेकर चले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मुरार में दिनांक 16.08.2022 को अप0क्र0 710/2022 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- लूट की घटना में प्रयुक्त मारूति स्विफ्ट कार व लूटे गये वीवो कम्पनी के दो मोबाइल एवं पांच हजार रूपये नगद।
सराहनीय भूमिका:- उक्त लुटेरों को पकड़कर लूट की घटना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव, उनि के.के. पाराशर, मुकेल यादव, आरक्षक पंकज तोमर, योगेन्द्र सिकरवार, दिलीप कुमार, नीरज यादव, दिनेश राजावत, राजू मोगिंया, राजेश राजावत की सराहनीय भूमिका रही है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले