मेडिकल कॉलेज के अधीन नए नेत्र चिकित्सालय से मिलने लगा है अब मरीज़ों को लाभ
महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर के अधीन नेत्र चिकित्सालय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई अपने उद्देश्य की पूर्ति की ओर लगातार प्रगतिरत है।
महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर के अधीन नेत्र चिकित्सालय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई अपने उद्देश्य की पूर्ति की ओर लगातार प्रगतिरत है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशन में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई चिकित्सालय में 31 मार्च 2022 से ओपीडी की सेवा प्रारंभ की गई थी। ओपीडी के प्रारंभ से लेकर अब तक 2 हजार से अधिक नेत्र रोगी चिकित्सालय में परीक्षण का लाभ उठा चुके है। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा है कि इंदौर में यह उत्कृष्ट सुविधाओं वाला सरकारी नेत्र चिकित्सालय है जिसका सभी नागरिकों को लाभ लेना चाहिये।
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अब तक हुई सर्जरी
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई में पिछले कुछ माह से नेत्र सर्जरी भी शुरू कर दी गई है। चिकित्सालय में प्रथम केटरेक्ट सर्जरी 28 मई 2022 को हुई थी। इसके बाद चिकित्सालय द्वारा दिन प्रतिदिन अलग-अलग नेत्र रोग निदान संबंधी शल्यक्रिया की जा रही है। चिकित्सालय में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद दो टेरिजीयम, दो केटरेक्ट, एक ऐमनियोटिक मेब्रेन ट्रांसप्लांट, एक ओक्युलोप्लास्टी (भेंगापन/स्क्वींट), एक रेटिना (आंख के पर्दे के विकारों से संबंधित), चार एनडी याग लेजर प्रोसीजर एवं एक फेको पद्धति द्वारा केटरेक्ट, एक केलेजियोन, दो ब्लिफरोस्पास्म एवं चेहरे एवं आंखों की पलक के उपचार हेतु दो बोटुलिनियम इंजेक्शन (बोटोक्स) द्वारा उपचार किया जा रहा है। इसी तरह चिकित्सालय में अब तक 35 से अधिक सर्जरी की जा चूकी है।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. संजय दीक्षित ने बताया है कि स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई को देश का उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सालय बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा भी स्कूलों के चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
चिकित्सालय द्वारा प्रति वर्ष 50 हजार से अधिक मरीजों का इलाज करने का लक्ष्य निर्धारित
नेत्र चिकित्सालय के सुपरिटेंडेंट डॉ. डी.के. शर्मा द्वारा बताया गया है कि स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई द्वारा नेत्र परीक्षण एवं सर्जरी हेतु स्टेट ऑफ आर्ट मशीन एवं आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। लगभग 40 करोड़ की लागत से बने इस चिकित्सालय में 50 बेड की क्षमता है जिसमें 5 एनआईसीयू बेड है, 6 ओटी तथा 10 पोस्ट ऑपरेटिव केयर बेड हैं। चिकित्सालय का लक्ष्य है कि यहां प्रतिवर्ष 10 हजार सर्जरी तथा 50 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया जा सके। इसी के साथ ही चिकित्सालय में आंखों की विभिन्न उप-विशेषताओं में पोस्ट पीजी फेलोशिप के रूप में आंखों की देखभाल में प्रशिक्षण और शिक्षा प्रदान करने का भी कार्य किया जा रहा है।
नेत्र चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके इसके लिए संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा नियमित रूप से निर्माणकाल के दौरान चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों की बैठक भी ली गई। चिकित्सालय को उपचार हेतु जरूरी संसाधनों और इक्विपमेंट्स के लिए लगभग 18 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया गया था। जिसमें से अभी तक 7.27 करोड़ रूपये के उपकरण चिकित्सालय द्वारा ले लिए गए हैं तथा अन्य उपकरण की टेंडर प्रक्रिया प्रचलन में है। नेत्र चिकित्सालय में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सेवा भी प्रदान की जा रही है।
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई का उद्देश्य है कि यह आने वाले समय में प्रदेश का ऐसा पहला चिकित्सालय बने जहां लसिक (कॉर्निया रिफ्रैक्टिव सर्जरी) सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाए। इसी के साथ ही मोबाइल वाहन के जरिए ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नेत्र रोगियों के लिए विशेष कैंप्स भी आयोजित किए जाएं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले