संस्था सार्थक द्वारा सामाजिक समरसता रक्षाबंधन पर्व का आयोजन , तिरंगे के साथ लिया श्रेष्ठ भारत का संकल्प, कर्म और धर्म के आधार पर किसी को छोटा बड़ा नहीं कहा जा सकता – विनीत नवाथे
इंदौर की 35 लाख जनसंख्या ने इस शहर को स्वच्छ बनाया है। "सहना भवतु सहनौ भुनक्तु" के भाव को लेकर सभी आगे बढ़ रहे है। कोई काम छोटा या बड़ा नही हो सकता, कर्म और धर्म के आधार पर किसी को छोटा बड़ा नहीं कहा जा सकता है।
इंदौर की 35 लाख जनसंख्या ने इस शहर को स्वच्छ बनाया है। “सहना भवतु सहनौ भुनक्तु” के भाव को लेकर सभी आगे बढ़ रहे है। कोई काम छोटा या बड़ा नही हो सकता, कर्म और धर्म के आधार पर किसी को छोटा बड़ा नहीं कहा जा सकता है। यह विचार हैं आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह श्री विनीत नावथे के।
नरसिंह वाटिका (एअरपोर्ट रोड) में संस्था सार्थक द्वारा आयोजित सफाई मित्र भाई-बहनों के साथ सामाजिक समरसता रक्षाबंधन पर्व का आयोजन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने साथ मिलकर हमेशा संकटों और चुनौतियों का सामना किया है।आज आवश्यकता है हम एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लें, तभी साझा प्रयास और सहभागिता से स्वर्णिम भारत को गढ़ सकेंगे।
महामंडलेश्वर डॉ चेतनस्वरूपजी महाराज, के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन (टीनू) ने बताया की सफाई मित्र भाई बहनों को अलग-अलग समाज प्रमुखों ने मिठाई और नए वस्त्र देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासीयो और अतिथियों को सफाई कर्मचारी बहनो ने राखी बांधी, और कहा की आप कर्मचारी नहीं कर्मयोगी हो।
इस अवसर पर आरएसएस के विभाग संघचालक श्री शैलेन्द्र महाजन जी ने कहा कि हम सबके बीच समभाव बने, समरसता बने, कोई भी व्यक्ति अलग नही है हम सब एक ही प्रभु की संतान है। हम सब मन से उनके प्रति कृतज्ञ है जिन्होंने इस शहर को नम्बर 1 बनाया है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के आयोजन कि जानकारी देते हुए कहा कि, स्व का जागरण बहुत आवश्यक है। हम सब स्वावलंबी बने, हम स्वभाषा व स्वदेशी का उपयोग करे और यही भावना सम्पूर्ण समाज मे जाए। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को शाम 7:30 बजे हर घर पर दीपोत्सव व रात 8 बजे सामुहिक रूप से राष्ट्रगान का आयोजन पूरे इंदौर में होगा।
पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि हम सभी को बिना भेदभाव के हर जाति के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर आरएसएस के विभाग प्रचारक श्री आशीष जी जाधम, आरएसएस के प्रान्त के सह संपर्क प्रमुख श्रीनाथ जी गुप्ता, गिरधर नागर जी, पार्षद संध्या यादव, कपिल शर्मा, निर्मल जैन (अग्रवाल), वीरेंद्र बोड़ाना, महेश दम्मानी, प्रमोद पहाड़िया, दिलीप छाबड़ा, शशि मलोदिया, हंसा पाटोदिया, मंजू ठाकुर, सुनीता जयपाल, व् अन्य अतिथियों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी सफाई मित्रों को रहवासियो के सहयोग से एकत्रित मिठाई और नए वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासीयो को सफाई कर्मचारी बहनो ने राखी बांधी, सभी अतिथियों ने सामाजिक समरसता के इस आयोजन को सराहा और अंत में सभी अतिथियों ने उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ अल्पाहार किया। इस अवसर पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को तिरंगे झंडे का वितरण किया गया। संचालन अंकित रावल ने किया और आभार मुकेश खाटवा ने माना ।।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले

