इंदौर के चंदन नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है पकड़ाए वाहन चोरों पर पूर्व में भी कई थाना क्षेत्रों में अपराधिक प्रकरण दर्ज है ।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित लगातार वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे थे जिसको लेकर पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई थी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता भी मिली है क्षेत्र में ही भ्रमण के दौरान दो वाहन चोरों को पकड़ा गया है दोनों ही वाहन चोर क्षेत्र में कई दिनों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे जिनके पास से पुलिस ने चोरी हुए वाहन जप्त किए हैं और इन बदमाशों से चोरी के मोबाइल भी पुलिस ने जप्त कर लिए है बताया जा रहा है कि इनके पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और अन्य चोरी के मामले में भी आरोपी पहले पकड़ा चुके है ।
