हनीट्रैप के मामले में फसाकर कपड़ा व्यापारी से लाखों रूपये ऐंठने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
? गिरोह में शामिल तीन पुरूष व एक महिला को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। ? व्हट्सएप के जरिए दोस्ती कर अश्लील वीडियो भेजकर व्यापारी को कर रहे थे ब्लेकमेल।
? गिरोह में शामिल तीन पुरूष व एक महिला को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।
? व्हट्सएप के जरिए दोस्ती कर अश्लील वीडियो भेजकर व्यापारी को कर रहे थे ब्लेकमेल।
? व्यापारी को झूठे केस में फसाने के एवज में 25 लाख रूपये की की गई थी मांग।
? गिरोह का मास्टर माइण्ड नरवर जिला शिवपुरी हाल अहमदाबाद का रहने वाला है।
? पकड़े गये गिरोह से पुलिस टीम द्वारा 02 लाख रूपये नगद तथा चार मोबाइल किये जप्त।
ग्वालियर दिनांक 02.08.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लेकमेल करने संबंधी सूचनाएं लगातार प्राप्त हो रही थी। दिनांक 01.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को सूचना प्राप्त हुई कि फरियादी नरेन्द्र जैन निवासी नरवर जिला शिवपुरी से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल कर लाखों रूपये ठगने वाले गिरोह के सदस्य थाना कम्पू स्थित गोल्डन ब्लेज होटल के रूम नम्बर 304 में ठहरे हुए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना कम्पू पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त हनीट्रैप के मामले में ब्लेकमेल करने वाले गिरोह की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक रामनरेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमों को मुखबिर के बताये स्थान थाना कम्पू स्थित गोल्डन ब्लेज होटल पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा गोल्डन ब्लेज होटल के रूम नम्बर 304 का दरबाजा खुलवाने पर रूम के अन्दर तीन पुरूष व एक महिला उपस्थित मिले। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि नरवर जिला शिवपुरी हाल अहमदाबाद निवासी मास्टर माइण्ड के कहने पर उन लोगों के द्वारा कपड़ा व्यापारी नरेन्द्र जैन निवासी नरवर को हनीटैप में फसाकर झूठा केस कायम करने की धमकी देकर उससे 25 लाख रूपये की मांग की गई थी, जिस पर फरियादी द्वारा गिरोह के सदस्यों नेे 02 लाख रूपये की रकम भी दे दी गई थी। फरियादी से ऐंठी गई रकम गिरोह के सदस्यों ने आपस में बांट ली थी। तलाशी लेने पर पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से 01 लाख 80 हजार रूपये नगद तथा तीन मोबाइल व अन्य दस्तावेज जप्त किये गये। पकड़े गये गिरोह के तीन पुरूष व एक महिला सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना नरवर जिला शिवपुरी हाल अहमदाबाद का रहने वाला है तथा उसी के कहने पर हम लोगों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियों बनाकर ब्लेकमेल करते हैं। पूछताछ में इनके द्वारा कई लोगों को अश्लील वीडियों बनाकर ब्लेकमेल किया गया है जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरोह की महिला सदस्य को हिरासत में लिया जाकर रात्रि होने की वजह से वनस्टॉप सेंटर में छोड़ा गया, जिससे आज विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पकड़ी गई महिला से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई तलाशी में 20 हजार रूपये नगद व एक हैण्डबेग एवं ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल जप्त किया गया है। गिरोह के मास्टर माइण्ड की भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी द्वारा दिनांक 01.08.2022 को थाना कम्पू में अवेदन पत्र दिया गया था कि उसको एक महिला द्वारा व्हाट्सएप के जरिए दोस्ती कर अश्लील वीडियो वनाकर ब्लेकमेल किया जा रहा है और मुझसे 25 लाख रूपये की मांग भी की गई है। मेरे द्वारा उक्त महिला को 02 लाख रूपये अभी तक दिये जा चुके हैं तथा और पैसे के लिये मुझे ग्वालियर के एक होटल में बुलाया गया है। जहां मुझे नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के उपरान्त मेरे अश्लील फोटो लेकर मुझे बदनाम करने की नियत से रूपयों की मांग की जा रही है। मेरे मना करने पर मेरे विरूद्व झूठा प्रकरण दायर कराने की धमकी भी दी जा रही है, महिला के इस कृत्य में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कम्पू में अप0क्र0 368/22 धारा 388,120,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- 02 लाख रूपये नगद तथा चार मोबाइल व अन्य दस्तावेज।
सराहनीय भूमिका:- उक्त हनीट्रेप गिरोह का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक रामनरेश यादव क्राईम ब्रांच टीम- उनि नरेन्द्र सिसोदिया, सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू सिंह, आरक्षक अभिषेक तोमर, सोनू परिहार, अशीष शर्मा, म.आर. राखी थाना कम्पू टीम- उनि विजेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि देवेन्द्र, प्र.आर. रूपेन्द्र खेर, आरक्षक अजय शर्मा, मनीष रावत, हैदर अली, इरसाद खान, म.आर. मोहिनी रावत आर. चालक श्रीनिवास की सराहनीय भूमिका रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले