इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह घायल हो गई इस दौरान पति ने उसके हाथों पर भी काट लिया महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी का है क्षेत्र की एक रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई थी घर पहुंचने के बाद पति द्वारा अपनी किसी महिला मित्र को मोबाइल से मैसेज किया जब पत्नी को शक हुआ तो उसने मोबाइल देखने के लिए मांगा इस बीच पति द्वारा मोबाइल में से मैसेज डिलीट करके पत्नी को मोबाइल दे दिया इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर घायल कर दिया वहीं उसके हाथों पर भी काट लिया फिलहाल पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
