इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो ऑनलाइन लोन लेने वालों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था आरोपी से पूछताछ जारी है जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी कि उनसे ओटीपी पूछा गया और उनके नाम पर लोन ले लिया गया और उन्हें लोन नहीं मिला उनकी ईएमआई भी घटना शुरू हो गई जब फरियादियों को यह एहसास हुआ कि उनके साथ लगी हुई है तो उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया जो लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था और एक रैकेट भी संचालित कर रहा था फिलहाल अब तक पुलिस के पास 4 फरियादी पहुंचे हैं लेकिन आरोपी अमित अग्रवाल द्वारा इस तरह की और भी धोखाधड़ी को अंजाम देना स्वीकार किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।
