इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के ब्यासनगर का है यहां का रहने वाला संजय अपने घर से सामान लेने के लिए जा रहा था उसी दौरान उसके दोस्त का किसी से विवाद हो रहा था जिसमें संजय बीच-बचाव करने गया था उसे दौरान आरोपियों द्वारा संजय के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें संजय गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है फिलहाल पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
