इंदौर चंदननगर पुलिस को एक नाबालिग के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक टीम गठित कर बच्चे के परिजनों की तलाश शुरु की जिसमें पुलिस को सफलता हासिल हुई।
दरअसल गुरुवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार चंदननगर पुलिस को एक भटके हुए नाबालिक के मिलने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में एक टीम गठित की गई। थाना चंदन नगर के अंतर्गत आने वाली सभी कालोनियों में पुलिस ने बच्चे के मां-बाप की शिनाख्त को लेकर काफी छानबीन की जिसके चलते बालक का घर राजनगर में होने की जानकारी मिलते ही चंदननगर पुलिस बच्चे के पिता तक पहुंची जहाँ संजय सोलंकी निवासी डी सेक्टर राजनगर होना पाया गया। महज 2 घंटे में पुलिस ने भटके हुए नाबालिग को अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंचाया। बच्चे को सुरक्षित देखकर मां-बाप की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और चंदननगर पुलिस का नम आंखों से शुक्रिया अदा किया।
