इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पटवारी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है आरोपियों द्वारा शासकीय जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी की गई है जिसके आधार पर पुलिस में मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है यहां कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ पटवारी दामोदर शर्मा द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी की जब राजस्व अधिकारियों द्वारा राव की जमीनों का राजस्व अभिलेख का अवलोकन किया जा रहा था उसी दौरान यह पाया गया कि राउ स्थित शासकीय जमीन में कूट रचना की गई है जिसमे नूर मोहम्मद और शेख गनी के खिलाफ धोखाधड़ी व कूट रचना करने के मामले में रावजी बाजार थाने पर शिकायत दर्ज की गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
