लापरवाही पूर्वक चला रहा बस राजरतन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP07-P-5550 के चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध
●लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक तरीके से बस चलाकर आम जनमानस का जीवन संकट में डालने पर राजरतन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP07-P-5550 के चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध ● जिम्मेदार नागरिक ने यातायात प्रबंधन पुलिस के हेल्पलाइन पर वीडियो भेज कर वाहन चालक की शिकायत की थी पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री महेश चंद जैन के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन कर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
●लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक तरीके से बस चलाकर आम जनमानस का जीवन संकट में डालने पर राजरतन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP07-P-5550 के चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध
● जिम्मेदार नागरिक ने यातायात प्रबंधन पुलिस के हेल्पलाइन पर वीडियो भेज कर वाहन चालक की शिकायत की थी
पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री महेश चंद जैन के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन कर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों डीसीपी, यातायात प्रबंधन द्वारा आमजनमानस से यह आह्वान किया था की खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालको के विरुद्ध यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, यदि आप भी किसी बस एवं अन्य वाहन चालकों को खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आम जनमानस का जीवन संकट में डालते हुए देखें तो उसकी जानकारी यातायात हेल्पलाइन नंबर 75876-32011 पर फोटो/वीडियो/संदेश के माध्यम से भेजे, सत्यता की पुष्टि करने के पश्चात ऐसे वाहन चालको के विरुद्ध यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा अपनी तरफ से अपराध पंजीबद्ध करवाया जाएगा।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 14 जुलाई 2022 को राज रतन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP07-P-5550 के चालक के विरुध्द लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आम जनमानस का जीवन संकट में डालने पर 279 भादवि व 184 मो. व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया। दरअसल 12 जुलाई 2022 को एक जिम्मेदार नागरिक द्वारा हेल्प लाईन नं.75876-32011 पर एक वीडियो भेजा गया जिससे जिम्मेदार नागरिक ने बताया कि दिनांक 30 जून 2022 की शाम करीब 06.47 बजे खजराना से रोबोट चौराहा आते समय थाना एमआईजी क्षेत्र में लिंक रोड के मोड पर राजरतन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP07-P-5550 के चालक द्वारा अपनी बस को लापरवाही, उतावलापन व खतरनाक तरीके से बस चलाई जाकर आम जनमानस का जीवन संकट में डाला जा रहा है। कार चालक के डेस्क कैमरे में यह घटना कैद हो गई। जिम्मेदार नागरिक के द्वारा भेजे गए वीडियो को देखकर स्पष्ट हुआ कि बस क्रमांक MP07-P-5550 के चालक द्वारा अपनी बस को लापरवाही, उतावलापन व खतरनाक तरीके से बस चलाकर यात्रियों की जान जोखम में डाली गई है। अतः बस क्रमांक MP/07/P/5550 के चालक के विरूध्द 279 भादवि व 184 मो. व्हीकल एक्ट के तहत थाना एम आई जी मे अपराध पंजीबध्द करवाया गया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले