देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

भूमाफिया के खिलाफ मुहिम ढीली पड़ते ही मिलने लगीं जमानतें ,लम्बी फरारी के बाद दीपक मद्दे की भी शहर वापसी की चर्चा

इंदौर। भूमाफिया के खिलाफ शुरू हुई जमीन की जंग पिछली मुहिमों की तरह इस बार भी ठंडी पड़ गई, जिसके चलते अदालतों से जमानतें भी होने लगी।

Abhishek Raghuvanshi21 जून 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। भूमाफिया के खिलाफ शुरू हुई जमीन की जंग पिछली मुहिमों की तरह इस बार भी ठंडी पड़ गई, जिसके चलते अदालतों से जमानतें भी होने लगी। एक बार फिर सहकारिता विभाग के साथ-साथ पुलिस महकमा भी इन भूमाफियाओं का मददगार साबित होने लगा, तो भोपाल में बैठे कई बड़े नेता-अफसरों से भी इन माफियाओं की सेटिंग होने की खबरें मिलने लगी। लम्बी फरारी के बाद चर्चित भूमाफिया दीपक मद्दे के भी शहर लौट आने की चर्चा है। बीते दिनों उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर में एक-एक कर जमानतें मिलने लगी। पूर्व में चली मुहिम में भी लम्बी फरारी काटने के बाद मद्दे ने इसी तरह कोर्ट से जमानत हासिल कर ली थी। दूसरी तरफ कई संस्थाओं के सदस्य भूखंड हासिल करने के लिए पहले की तरह ही चप्पलें घीस रहे हैं और बार-बार अपनी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते हजारों पीडि़तों को न्याय भी पिछले दो सालों में मिला है। अयोध्यापुरी, पुष्प विहार सहित कई कालोनियों में भूखंड बांटे गए।

2009-10 में भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जोर-शोर से गृह निर्माण संस्थाओं में हुए फर्जीवाड़े की जांच शुरू करवाई और लगभग 6 महीने तक यह मुहिम चली, जिसमें कुछ भू-भूमाफिया जेल भी भेजे गए। मगर दिलीप सिसौदिया उर्फ दीपक जैन मद्दे ने फरारी काटी और फिर जब मुहिम ठंडी पड़ी तो जमानत हासिल कर फिर संस्थाओं के गोरख धंधे शुरू कर दिए। उसके बाद दूसरी मुहिम तत्कालीन कांग्रेस सरकार के वक्त शुरू हुई, जब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जीतू सोनी के साम्राज्य को जमींदोज करने के अलावा अन्य माफियाओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करवाई।

मगर यह मुहिम थोड़े ही दिन चल सकी, क्योंकि कोविड और उसके बाद सत्ता ही कांग्रेसियों से भाजपा ने छीन ली। फरवरी 2021 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ऑपरेशन माफिया शुरू करवाया और इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने दबंगता से इन भू-भूमाफियाओं के खिलाफ मुहिम छेड़ी और कई एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें दीपक मद्दे के खिलाफ भी आधा दर्जन एफआईआर हुई, जिसके चलते वह एक बार फिर फरार हो गया। अयोध्यापुरी, पुष्प विहार जैसी चर्चित कॉलोनियों में सैंकड़ों सदस्यों को प्रशासन ने भूखंड भी उपलब्ध करवाए और अन्य संस्थाओं की भी जांच कर घोटाले पकड़े। मगर उसके बाद फिर कोविड की दूसरी लहर और अन्य कार्यों के चलते मुहिम ठंडी भी पडऩे लगी और इसका फायदा फिर भूमाफिया उठाने लगे।

भोपाल के आला अफसरों, मंत्री और अन्य नेताओं को साधने का काम भी होने लगा, तो दूसरी तरफ पुलिस महकमा भी मददगार साबित हुआ। पूर्व में भी कोर्ट में प्रकरण दर्ज होने के बाद जब मुहिम ठंडी पड़ती है तो पुलिस द्वारा मदद शुरू हो जाती है। वहीं पिछले दिनों सहकारिता विभाग के भोपाल बैठे अफसरों ने भी इस तरह के आदेश जारी कर दिए कि पुलिस-प्रशासन गृह निर्माण संस्थाओं से संबंधित शिकायतों पर सीधी कार्रवाई न करे और हाईकोर्ट ने भी इस तरह के निर्देश दिए। जबकि हकीकत यह है कि बिना पुलिस-प्रशासन के पीडि़तों को न्याय मिल ही नहीं सकता, क्योंकि सहकारिता विभाग पर तो सालों से भूमाफिया ने ही कब्जा कर रखा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑