इंदौर बस स्टैंड के संचालक अवैध वसूली करने वालों के से परेशान हैं ऐसा ही एक मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र में सामने आया जहां 1 बस मालिक ने अवैध वसूली करने वाले बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
दरअसल मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है यहां बस संचालित करने वाले संचालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके द्वारा अभी नई बसें सरवटे बस स्टैंड से संचालित की जा रही है जिसे लेकर उनके पास लगातार अवैध वसूली को लेकर दबाव बनाया जा रहा है और रुपए नहीं देने पर धमकी दी जा रही है इसकी शिकायत पर यदि ने थाने पर दर्ज कराइ है वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
