थाना मुरार पुलिस ने रामलीला मैदान के पास लॉटरी के नाम पर राह चलते लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 07 सदस्यों को किया गिरफ्तार
लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 07 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बदमाशों से 50 हजार रूपये नगद, 05 सोने की अंगूठी, 03 सोने की चैन, 07 मोबाइल कुल मशरूका लगभग 02 लाख रूपये का जप्त किया गया।
- लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 07 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- बदमाशों से 50 हजार रूपये नगद, 05 सोने की अंगूठी, 03 सोने की चैन, 07 मोबाइल कुल मशरूका लगभग 02 लाख रूपये का जप्त किया गया।
- पकड़े गये ठगों द्वारा प्रतिदन 4-5 लोगों को लॉटरी के नाम पर बनाया जाता था शिकार।
ग्वालियर 06.06.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को आज जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान के पास कुछ लोग राह चलते लोगों को लॉटरी निकालने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार पुलिस की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान रामलीला मैदान के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को रामलीला मैदान के पास कुछ लोग एक साथ खड़े दिखाई दिये। पुलिस टीम को देखकर पास खड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा जानकारी दी गई कि यह लोग कम रूपयों में ज्यादा रूपयों की लॉटरी निकालने की बात कर रहे हैं तथा लॉटरी निकलने के बाद रूपया भी नहीं दिया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा लॉटरी निकाल रहे 07 लोगों को घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग मूलतः फरीदाबाद(हरियाणा) के रहने वाले हैं। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सभी बदमाशों से विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों में से कुछ लोग आगे रहकर किसी भी चलते राहगीर को रोकते थे तभी हमारे अन्य साथी पीछे से आकर उक्त व्यक्ति को लॉटरी में मोटी रकम निकलने का झांसा देते थे और हम लोग शुरूआत में उक्त राहगीर की 500-100 रूपये की लॉटरी निकाल देते थे उसके बाद उसे लॉटरी में ज्यादा पैसे लगाकर मोटी रकम ईनाम में निकलने का झांसा देते थे और उसके बाद लॉटरी में उसकी 1 या 2 रूपये की लॉटरी निकालकर हम लोग वहां से भाग जाते थे। इस प्रकार हम लोगों द्वारा प्रतिदिन 4-5 लोगों का लॉटरी के नाम पर शिकार बनाते थे। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस द्वज्ञरा 50 हजार रूपये नगद, 5 सोने की अंगूठी, 4 सोने की चैन तथा 7 मोबाइल जप्त किये गये। पकड़े गये ठगों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि इन लोगों द्वारा थाना हजीरा क्षेत्र में भी लॉटरी के नाम पर ठगी की गई है, जिस पर थाना हजीरा में प्रकरण पंजीबद्व किया गया है। उक्त पकड़े गये समस्त आरोपियों के खिलाफ थाना मुरार में धारा 420 भादवि व चिटफंड का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- 50 हजार रूपये नगद, 05 सोने की अंगूठी, 03 सोने की चैन, 07 मोबाइल कुल मशरूका लगभग 02 लाख रूपये का जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव, प्र.आर. कप्तान सिंह, आरक्षक योगेन्द्र गुर्जर, नीरज यादव, योगेन्द्र सिकरवार, दिनेश राजावत, पंकज तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले