
एमपी के विदिशा में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में आरटीआई एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुखर्जी नगर निवासी रंजीत सोनी उम्र 40 वर्ष आरटीआई एक्टिविस्ट है, जो आज रामद्वारा स्थित लोक निर्माण विभाग के आफिस में किसी काम से गए थे, इस दौरान अज्ञात बदमाश आए जिन्होने रंजीत सोनी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, गोली चलने की आवाज सुनकर आफिस में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी बाहर आए तो देखा कि रंजीत खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है, आरटीआई एक्टिविस्ट की हतया से कार्यालय परिसर में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग भी पहुंच गए, जिन्होने देखा तो तत्काल पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है, पुलिस को मौके से चला हुआ कारतूस का खोखा भी मिला है.
