ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले युवक को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार
पकड़े गये युवक से 02 देशी कट्टे व 03 जिंदा राउण्ड एवं एक पिस्टल मय 04 जिंदा राउण्ड के किये जप्त। ग्वालियर। 02.06.2022 विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियारों के साथ पोस्ट वायरल हुआ था।
- पकड़े गये युवक से 02 देशी कट्टे व 03 जिंदा राउण्ड एवं एक पिस्टल मय 04 जिंदा राउण्ड के किये जप्त।
ग्वालियर। 02.06.2022 विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियारों के साथ पोस्ट वायरल हुआ था। उक्त पोस्ट संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की टीमें लगाकर उक्त वायारल पोस्ट में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर पकड़े हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर वायरल पोस्ट में दिखाई दे रहे युवक को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 02.06.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों वायरल हुए पोस्ट में दिखाई दे रहा युवक थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत मुरार शमशान घाट के पास अवैध हथियार लिये हुए घूम रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त संदिग्ध आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे व डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी0 पंकज त्यागी के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान मुरार शमशान घाट के पास भेजा गया। पुलिस टीम को शमशान घाट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन घेेराबंदी कर खड़ी हुई पुलिस टीम के जवानों ने उसे मौके पर ही धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपने आप को ग्राम सूखापठा थाना पिछोर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ पोस्ट वायरल करना स्वीकार किया। पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से दो 315 बोर के कट्टे मय 03 जिंदा राउण्ड तथा एक पिस्टल मय 04 जिंदा राउण्ड के मिले जिन्हे विधिवत् जप्त किया गया। अवैध हथियारों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने के अपराध में उक्त युवक के विरूद्व थाना थाटीपुर में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्त मशरूकाः दो 315 बोर के कट्टे मय 03 जिंदा राउण्ड तथा एक पिस्टल मय 04 जिंदा राउण्ड।
सराहनीय भूमिकाः उक्त बदमाश को मय अवैध हथियारों के गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक पंकज त्यागी क्राईम ब्रांच टीम- उनि अमित शर्मा, म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, आर. प्रदीप यादव, विकाश, रूपेश थाना थाटीपुर टीम- उनि संजेश भदौरिया, प्र.आर. लोकेन्द्र राजावत, आरक्षक यतेन्द्र राणा की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले