ड्रायफ्रूट व्यवसायी की कार को टक्कर मारी और घसीटते हुए ले गया पूर्व मंत्री का बेटा
मामले में आष्टा पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।
मामले में आष्टा पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।
भोपाल से इंदौर लौट रहे ड्रायफूट एवं रेडिमेड व्यवसायी की कार को पूर्व मंत्री एवं शाजापुर से कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के बेटे रोहिताप ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी रोहिताप जान से मारने की नियत से कार घसीटते हुए ले गया। मामले में आष्टा पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।
पलसीकर कालोनी निवासी दिनेश पुत्र गंगाराम आहुजा शनिवार साथी नमन दुबे और ऋषभ शुक्ला के साथ इंदौर लौट रहे थे। भाड़ाखेड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दिनेश की कार को जोरदार टक्कर मारी। दिनेश ने कार चला रहे युवक को फटकारा तो उसने गुस्से में दोबारा कार ठोंकी और घसीटते हुए दूर तक ले गया। आरोप है कि कार शाजापुर के कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा का बेटा रोहिताप सिंह चला रहा था। उसने 10 से ज्यादा साथियों को हमला करने के लिए बुला लिया था। दिनेश, नमन और ऋषभ ने खेतों में दौड़ लगाकर मुश्किल से जान बचाई। काफी देर बाद चौकी पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताया। यहां से तीनों आष्टा थाना पहुंचे और कार नंबर के आधार पर प्रकरण दर्ज करवा दिया।
हैंडब्रेक खींच कर बचाई जान
दिनेश के मुताबिक रोहिताप ने कार को घसीटा तो उसने हैंडब्रेक खींच कर नीचे उतरने से बचाया। कार सड़क से नीचे चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वह आधा किमी जाने के बाद भी लौटकर आया और जोर से ठोंक दिया। दोस्तों ने वीडियो बनाया तो रोहिताप ने चाकू निकालकर नमन पर हमला करना चाहा। मैं व ऋषभ खेत में भाग गए। कुछ देर बाद उसके साथी आ गए और हमें ढूंढने लगे। एक घंटा दहशत में बिताया और स्वजन को काल कर घटना बताई। काफी देर बाद भाड़ाखेड़ी पुलिस चौकी पहुंचे और केस दर्ज करवाया। रोहिताप खेती संभालता है।
टक्कर लगने पर बात का बतंगड़ बनाया
रोहिताप तो अकेला था। टक्कर लगने पर विवाद हुआ था। रोहिताप के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट होती तो व्यापारियों को भी चोट आती।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 7 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 12 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले