
सिमरोल थाना क्षेत्र का मामला, महिला को अकेला देख घर में घुसा पड़ोसी, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार। रुपये की जरूरत होने पर एक युवक पड़ोसी के घर में घुसा और अकेली महिला पर रुपयों देने के लिए दबाव बनाया। महिला ने रुपये नहीं होने की बात कही तो युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए आनलाइन पचास हजार रुपये महिला से ट्रांसफर करवा लिए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
सिमरोल थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी 28 वर्षीय संगीता सूर्यवंशी निवासी स्वर्ण सिटी नौमील है। आरोपित पड़ोसी 21 वर्षीय नीतेश चौहान है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नीतेश के खिलाफ धारा 457, 384, 386 में प्रकरण दर्ज किया है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। संगीता घर में अकेली थी। आरोपित नीतेश घर पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। संगीता ने दरवाजा खोला तो वह सीधे अंदर घुस गया और संगीता का मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है और उसने पचास हजार रुपये मांगे। संगीता ने घर में रुपये होने से मना किया तो नीतेश ने घर की तलाशी ली और फिर रुपये आनलाइन ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया। साथ ही रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने नीतेश के मोबाइल नंबर पर तीस हजार रुपये और एक अन्य नंबर पर बीस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
एटीएम कार्ड भी ले गया
नीतेश जाते-जाते संगीता का एटीएम कार्ड भी ले गया। रविवार सुबह संगीता ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित नीतेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिमरोल थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदौरिया के मुताबिक नीतेश को रुपयों की जरूरत थी। उस पर कर्ज होने की बात भी सामने आई है। इसलिए उसने फरियादी को टारगेट किया। वह प्राइवेट जाब करता है।सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। मामले में जांच की जा रही
