फास्टैग से चोरों का पीछा कर मनावर पहुंची इंदौर पुलिस, 40 लाख रुपये के आभूषण बरामद
एफआइआर में मात्र 50 हजार रुपये का माल चोरी का जिक्र जबकि 65 लाख का माल चोरी की शिकायत की थी। इंदौर! मनोरमागंज में रहने वाले उद्योगपति रवि श्यामसुखा के घर हुई चोरी का खुलासा हो गया है।

एफआइआर में मात्र 50 हजार रुपये का माल चोरी का जिक्र जबकि 65 लाख का माल चोरी की शिकायत की थी।
इंदौर! मनोरमागंज में रहने वाले उद्योगपति रवि श्यामसुखा के घर हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पलासिया पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जो कार से चोरी करने आते थे। पुलिस ने टोल नाकों से जानकारी जुटाई और कार पर लगे फास्टैग से चोरों तक पहुंच गई। आरोपित से 40 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद कर लिया है। दो आरोपितों की तलाश है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में अधिकृत खुलासा नहीं किया है।
जोन-3 के एडीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार 13 मई को वारदात के वक्त श्यामसुखा परिवार घर में सो रहा था। चोरों ने ग्रिल निकाल कर घर में प्रवेश किया और अलमारी व तिजोरी में रखे सोने, चांदी और हीरे लगे आभूषण चुरा ले गए। हालांकि पुलिस ने एफआइआर में चोरी मश्रुका का जिक्र नहीं किया और मात्र 50 हजार रुपये का माल चोरी होना दर्शाया। फरियादी ने दूसरे दिन 12 प्रकार के आभूषणों की सूची पेश कर बताया कि चोर करीब 65 लाख रुपये से ज्यादा का माल चुरा कर ले गए हैं।
ऐसे गिरफ्तार हुए बदमाश – पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो रवींद्र नगर स्थित मेडिकेयर अस्पताल के समीप ग्रे रंग की कार नजर आई जो घटना के पहले मनोरमागंज की तरफ गई थी। कार (जीजे-12सीपी-6809) नंबर की तलाश की और घाटा बिल्लौद व पीथमपुर के टोल नाकों पर जांच करवाई। पीथमपुर से पता चला कि कार धार की तरफ गई और उस पर फास्टैग भी लगा हुआ था। फास्टैग से पुलिस को कार मालिक के मोबाइल नंबर और खाते की जानकारी मिल गई। शुक्रवार को पुलिस ने मनावर में छापा मारा और दीपू उर्फ मनोज और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। डेडू और मानसिंह की तलाश है। पुलिस ने आरोपितों से करीब 40 लाख रुपये का सोना बरामद कर लिया लेकिन मुख्य आरोपितों के भाग जाने से पूरा माल बरामद नहीं हुआ।
अफसर के घर में हुई चोरी में शामिल होने का शक – तीन महीने पहले लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम-114 (पार्ट-1) में भी टीएंडसीपी के ज्वाइंट डायरेक्टर अर्बन राजीव निगम के घर में भी 50 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हुई थी। इस वारदात में भी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें एक कार नजर आई। पुलिस निगम के घर में हुई वारदात में भी पूछताछ कर रही है।
महिला के घर से 22 दिन में दूसरी बार आभूषण चोरी – बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित करोल बाग में रहने वाली आयुर्षि मनोज सिन्हा के घर से आभूषण चोरी हो गए। आयुर्षि के अनुसार 22 दिन पूर्व भी चोरी हुई थी। इस बार चोर बालकनी की खिड़की से अंदर घुसे और टाप्स व अन्य सामान चुरा ले गए। इसी तरह महालक्ष्मी नगर निवासी विशाल पाल के घर से भी चोर सोने की अंगूठी, सोने के टाप्स, घड़ी और नकदी 10 हजार रुपये चुरा ले गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 23 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले