देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 11 बार पढ़ी गई

ओबीसी के घटेंगे तीन वार्ड, 85 में से आधे वार्ड महिलाओं के लिए भी आरक्षित होंगे, महापौर चुनाव को लेकर असमंजस ही

इंदौर। एक तरफ पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव (Panchayat and urban body elections) की हलचल बढ़ गई, तो दूसरी तरफ 25 मई को वार्ड आरक्षण रखा गया है।

Abhishek Raghuvanshi23 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
उत्‍तराखंड : निकाय चुनाव में होगी भाजपा सरकार की पहली परीक्षा - BJP  government first test will be in local body election in Uttarakhand

इंदौर। एक तरफ पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव (Panchayat and urban body elections) की हलचल बढ़ गई, तो दूसरी तरफ 25 मई को वार्ड आरक्षण रखा गया है। इंदौर निगम के कुल 85 वार्ड हैं, जिनमें से आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे, तो इसके साथ ही एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के वार्डों का भी आरक्षण है। पिछले चुनाव में 21 ओबीसी वार्ड थे, जो अब घटकर 18 रह जाएंगे। वहीं 13 वार्ड एससी और 3 वार्ड एसटी के पहले से ही हैं। इस तरह कुल 34 वार्ड आरक्षित रहेंगे। नतीजतन कई दावेदारों के समीकरण बिगड़ जाएंगे, जो पिछले एक-डेढ़ साल से अपने-अपने चयनित वार्डों में मेहनत कर रहे थे। दूसरी तरफ महापौर के चुनाव को लेकर अभी भी असमंजस कायम है। दरअसल शासन में शामिल आधे लोग प्रत्यक्ष, तो आधे अप्रत्यक्ष चुनाव के पक्ष में हैं। फिलहाल तो पार्षदों के जरिए ही महापौर के चुने जाने का प्रावधान लागू है। अगर शासन अध्यादेश जारी नहीं करता तो पार्षद ही महापौर चुनेंगे।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए अचानक फैसले के चलते कांग्रेस और भाजपा में खलबली मच गई, क्योंकि एकाएक कोई भी चुनाव के मुंड में नहीं था। पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव दो सालों से टलते आ रहे थे और अब एकाएक सिर पर पड़ गए, जिसके चलते कांग्रेस और भाजपा रणनीति बनाने में जुटे हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत उन दावेदारों की है, जो पिछले एक-डेढ़ साल से अपने वार्डों में मेहनत-मशक्कत कर रहे थे, लेकिन अब आरक्षण के चलते उनका वार्ड प्रभावित हुआ तो उन्हें किसी अन्य वार्ड में जाना पड़ेगा और पुराने वार्ड में की गई फिल्डिंग धरी रह जाएगी। अग्निबाण की यह खबर भी सही साबित हुई कि ओबीसी वर्ग के वार्ड इंदौर में घटेंगे, क्योंकि पिछड़ा वर्ग आयोग ने 21 फीसदी आबादी को आरक्षण देने की मांग की है और सुप्रीम कोर्ट में भी यही रिपोर्ट लगाई है। इंदौर की आबादी में चूंकि 21 फीसदी पिछड़ा वर्ग की आबादी है, लिहाजा उस आधार पर 18 वार्ड आरक्षित होते हैं। हालांकि गत चुनाव में इस वर्ग को 21 वार्ड मिले थे। वहीं पहले से तय 16 वार्ड एससी-एसटी के खाते में जाएंगे। इस तरह 34 वार्ड आरक्षित होंगे और शेष 51 वार्ड सामान्य वर्ग के रहेंगे। हालांकि सभी 85 वार्डों में से आधे वार्ड यानी 50 फीसदी महिलाओं के लिए भी आरक्षित रखे जाना है। हालांकि यह आरक्षण सभी वर्गों के वार्डों में भी रहेगा। यानी 42-43 वार्ड तो महिलाओं के ही खाते में जाएंगे। 25 मई को वार्ड आरक्षण के बाद यह तस्वीर स्पष्ट होगी कि कौन से वार्ड ओबीसी वर्ग को मिले हैं और अगर उनमें सामान्य वर्ग के दावेदारों ने फिल्डिंग कर रखी होगी तो उन्हें अब ऐन वक्त पर नया वार्ड तलाशना पड़ेगा, जिसके चलते कुछ दावेदारों के राजनीतिक समीकरण गड़बड़़ा जाएंगे। दूसरी तरफ महापौर के चुनाव को लेकर भी असमंजस कायम है। शासन अध्यादेश लाकर इंदौर जैसे बड़े शहरों में जनता के जरिए ही महापौर का चुनाव करवाना चाहता है, मगर सत्ता से जुड़े आधे लोग इसकी बजाय पार्षदों के जरिए ही महापौर का चुनाव करवाने पर अड़े हैं। अब देखना यह है कि शासन अंतिम निर्णय क्या लेता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले
↑