भवर कुआं थाना क्षेत्र के औद्योगिक पालदा स्थित समता नगर मैं गोडाउन युवक की बेहरहमी से हत्याकांड का मामला सामने आया था जहां पर दीपक नामक युवक की धारदार हथियारों से वार कर मौत के घाट उतार दिया था इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था वहीं इस घटना का मुख्य आरोपी विशाल सिसोदिया फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
दरअसल मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र के समता नगर में मौजूद एक गोडाउन में एक युवक की बेरहमी से धारदार हथियारों से वार कर हत्याकांड को अंजाम दिया था इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था वहीं इस घटना का मुख्य आरोपी विशाल काफी लंबे समय से फरार चल रहा था 3 महीने में आरोपी विशाल ने कई अलग-अलग प्रदेशों में रहकर अपनी फरारी काटी थी मुखबिर सूचना पर जानकारी मिली की विशाल को गंगवाल बस स्टेशन के आसपास देखा गया सूचना पर से पुलिस ने घेराबंदी कर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी विशाल को अपनी गिरफ्त में लिया है पूछताछ में सामने आया कि विशाल का मृतक दीपक से मामूली बात को लेकर के विवाद हुआ था जिसके बाद विशाल और उसके दोस्तों ने धारदार हथियारों से मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था
