22 वर्षीय बेटी के आत्महत्या के बाद डिप्रेशन में आए पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
दरअसल मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र भूतेश्वर मंदिर पुलिया के नीचे 55 वर्षीय प्रकाश नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर से घटनास्थल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश की बेटी पुष्पा ने कुछ दिन पहले अन्नपूर्णा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी घटना को अभी एक महीना भी नहीं बीता की पिता ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
