इंदौर शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रस से भरे फलों की डिमांड भी काफी ज्यादा है। उस डिमांड के अनुरूप फलों की आवक भी मंडी में अच्छी खासी बनी हुई है नारियल तरबूज और आम अपने तासीर के हिसाब से लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। यह रसीले फल मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र कर्नाटक और तेलंगाना से भी मंडी में पहुंच रहे है।
सूरज की तेज धूप दिनोंदिन तापमान में वृद्धि कर रही है ऐसे में लोग पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन के शिकार भी हो रहे हैं ऐसे में डॉक्टर भी पेय पदार्थों के अधिक उपयोग की बात कह रहे है। जिसको देखते हुए भीषण गर्मी में रस से भरे फलों की डिमांड कई गुना बढ़ गई है। डिमांड के अनुरूप फलों की आवक भी काफी अच्छी है जिसने तरबूज नारियल पानी और आम लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। बात करें तरबूज की तो प्रतिदिन 40 से 50 गाड़ी रतलाम धार खंडवा बुरहानपुर और महाराष्ट्र से मंडी में पहुंच रही है क्वालिटी की बात करें तो अच्छा माल ₹10 से लेकर ₹13 किलो तक बिक रहा है वही छोटा माल ₹5 से लेकर ₹7 तक बिक रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इंदौर से तरबूज की डिमांड यूपी तक भी बनी हुई है।
इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा डिमांड नारियल पानी की बनी हुई है जिस की आवक भी मंडी में काफी अधिक हो रही है वर्तमान में कर्नाटक से बड़ी संख्या में नारियल पानी से भरी गाड़ियां मंडी पहुंच रही है क्वालिटी अच्छी होने से नारियल के भाव 35 रुपए प्रति नग है।
गर्मी के दिनों में फलों का राजा आम भी अपने पूरे शबाब पर है कई किस्म के आम मंडी में पहुंच रहे हैं जिसमें बादाम सिंदूरी, रत्नागिरी हापुस आम सहित अन्य वेरायटी मंडी में मौजूद है। व्यापारी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आम के दाम में भी 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है।
गर्मी के दिनों में खरबूज भी बड़ी मात्रा में मंडी में पहुंच रहा है उसी आधार पर उसकी खपत भी हो रही है कुल मिलाकर गर्मी के मौसम में लोग रस से भरे फलों से गर्मी से राहत पा रहे हैं

