थाना मुरार पुलिस ने टेम्पू में चोरी करने वाली गैंग की छः शातिर महिलाओं व उनके एक पुरूष साथी को लाखों के माल सहित किया गिरफ्तार
पकड़ी गई महिलाओं व उसके साथी से लगभग 10 लाख रूपये का मशरूका बरामद। पकड़ी गई महिलाओं का गिरोह टेम्पू में सवारियों को अपना शिकार बनाता था। महिलाओं की गैंग के पुरूष सदस्य चोरी का माल बैचने का काम करते थे।
- पकड़ी गई महिलाओं व उसके साथी से लगभग 10 लाख रूपये का मशरूका बरामद।
- पकड़ी गई महिलाओं का गिरोह टेम्पू में सवारियों को अपना शिकार बनाता था।
- महिलाओं की गैंग के पुरूष सदस्य चोरी का माल बैचने का काम करते थे।
ग्वालियर 25.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 24.04.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि टेम्पू में चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह शहर में सक्रिय और वह पाताली हनुमान के पास किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रही हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना बल की टीम बनाकर उक्त शातिर महिलाओं के गिरोह की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में थाना बल की टीम बनाई जाकर मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पाताली हनुमान के पास पहुंचकर पुलिस टीम ने देखा कि कुछ संदिग्ध महिलायें टेम्पू का इन्तजार कर रही हैं, पुलिस टीम को आते देख वो इधर-उधर भागने लगी तभी उनको घेराबंदी कर हमराही फोर्स ने महिलाओं व राहगीर महिलाओं की सहायता से 06 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही उन संदिग्ध महिलाओं के पास बैग व पर्स की तलासी ली तो उनके पास सोने के जेवरात मिले। पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि दिनांक 23.04.2022 को गोले का मंदिर से टेम्पू में हम सभी बैठ कर आये और टेम्पू में एक महिला व पुरुष हमारे साथ बैठे थे तो महिला के बैग से चार सोने की चूडिया, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चाँदी की एक जोड़ी पायजेवी, चाँदी की एक जोडी विछिया चोरी कर लिये थे जो मौके पर उक्त आरोपीगणों की तलाशी लेने पर विधिवत जप्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर उक्त आरोपीगणों ने बताया कि दिनांक 22.04.22 को टेम्पों में गोले के मंदिर से एक महिला के साथ हम सभी महिलाए आयी थी तो रास्ते में हम लोगों ने उस महिला के पर्स से सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की वाली एक जोड़ी, चार जोड़ी चाँदी पायजेवी, चार जोड़ी चाँदी के विछिया चुरा लिये थे। चोरी के माल को हम सभी ने आपस में बांट लिया था। हमारे दो अन्य साथी जो चोरी के सामान को पलवल में एक सुनार को बैचते हैं। चोरी किया गया सामान हमने अपने-अपने घरों में छुपा रखा है तथा हमारे अन्य साथी भी घर पर है। पकड़ी गई शातिर महिला चोरों की निशादेही पर यादव धर्मकांटा, चार शहर का नाका स्थित घर से महिलाओं के दो अन्य साथियों में से एक को गिरफ्तार किया गया। दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया जिसे पकड़ने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। थाना मुरार के अप. क्रमांक 336/22 धारा 379,413,411 ताहि मंे आरोपी महिलाओं की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा उनके घर से एक जोड़ी चाँदी के विछिया, एक जोडी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने की वाली, दो चाँदी के पायजेवी बरामद की गई।
महिलाओं के पकड़े गये साथी ने बताया कि यह सभी महिलाएं ग्वालियर में विभिन्न जगहों से चोरी करके माल लाकर मुझे व मेरे फरार साथी को दिया करती थीं। माल को हम दोनों पलवल के रहने वाले एक सुनार को जाकर बेचते थे। हमारी महिलायें चोरी करती है तथा हम दो लोग चोरी का माल बेचने का काम करते है। पकड़े गये आरोपी ने बताया कि हम दोनों दिनांक 24.04.2022 को चोरी किया गया माल बेचने जाने वाले थे और मेरे पास जो माल है उसे मैने घर में मटके में छुपा कर रखा है। आरोपी की निशादेही पर उसके घर में रखे मटके से एक सोने की चेन, तीन ताबीज सोने के, एक जोडी सोने के बूदा, दो जोड़ी चाँदी की पायजेवी, एक पुराना चांदी का चपेटा, एक पुराना सोने का पेन्डल, एक अंगूठी सोने की, तीन ताबीज चाँदी के पुराने स्तेमाली व दो मोबाइल को विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- चोर गैंग की छः महिलाओं सहित एक पुरूष साथी पकड़ा गया।
बरामद मशरूका:- पकड़ी गई महिलाओं व उसके साथी से लगभग 10 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया।
महिलाओं के पर्स से बरामद चोरी का माल – चार सोने की चूडिया, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चाँदी की एक जोड़ी पायजेवी, चाँदी की एक जोडी विछिया, दो सोने की पुरानी स्तेमाली चूडिया, एक सोने की चूड़ी पुरानी स्तेमाली, एक सोने की पुरानी स्तेमाली चूड़ी, दो सोने की पुरानी स्तेमाली अंगूठी, एक सोने की पुरानी स्तेमाली अंगूठी व एक सोने की पुरानी स्तेमाली अंगूठी जप्त की गई।
महिलाओं की निशादेही पर घर से बरामद चोरी का माल – एक जोड़ी चाँदी के विछिया पुराने स्तेमाली, एक जोडी सोने की झुमकी पुराने स्तेमाली, एक जोड़ी सोने की वाली पुराने स्तेमाली, एक चाँदी के पायजेवी पुराने स्तेमाली, एक चाँदी के पायजेवी पुराने स्तेमाली जप्त की गई।
महिलाओं के पुरूष साथी की निशादेही पर घर से बरामद चोरी का माल – एक सोने की चेन, तीन ताबीज सोने के, एक जोडी सोने के बूंदा पुराने स्तेमाली, दो जोड़ी चाँदी की पुरानी स्तेमाली पायजेवी, एक पुराना चांदी का चपेटा, एक पुराना सोने का पेन्डल, एक अंगूठी सोने की, तीन ताबीज चाँदी के पुराने स्तेमाली व मोबाइलों को जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- उक्त शातिर महिला चोर गैंग का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, उनि अतर सिंह कुशवाह, सुमित्र तिग्गा, प्र.आर. कप्तान सिंह, म.आर. दीक्षा तोमर, म.आर पूनम प्रजापति, म.प्र.आर. प्रतिभा कुशवाह, आर. दिलीप सिंह, राजू मोगिया की सराहनीय भूमिका रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले