
▪️ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 05 के अन्तर्गत कार्यवाही के तहत बदमाशों को इन्दौर व उसकी सीमावर्ती जिलें की राजस्व सीमा से किया निष्कासित
इंदौर – दिनांक 21 अप्रेल 2022- नगरीय इन्दौर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा शहर में शांति और सुव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा सक्रिय गुंडे बदमाशों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा आज 10 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर किया गया है।पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, ने लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 10 कुख्यात बदमाशों की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए, इन बदमाशों पर राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 05 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए आज दि. 21.04.2022 को आदेश पारित कर, निम्नांकित 10 आरोपियों को जिलाबदर किया गया है।
राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 05 के अन्तर्गत जारी किये गये जिलाबदर आदेश के तहत उक्त 10 आरोपियों को इन्दौर, उज्जैन, देवास, धार एवं खरगोन की राजस्व सीमा से बाहर रहना होगा।
उक्त समस्त प्रकरणों में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ नरोत्तम नरेश कुमार कौरव द्वारा की गई।
जिलाबदर किये गये बदमाशों का विवरण –
(1) विक्की पिता रोहित कुंडे (आयु-25) निवासी-07 सेठीनगर, थाना छत्रीपुरा, नगरीय इन्दौर
(2) आनन्द पिता इन्दर कंजर (आयु-38), निवासी-कंजर मोहल्ला, बियाबानी, थाना छत्रीपुरा, नगरीय इन्दौर
(3) देवा पिता इन्दर कंजर (आयु-30), निवासी-कंजर मोहल्ला, बियाबानी, थाना छत्रीपुरा, नगरीय इन्दौर
(4) ओम उर्फ काला पिता सतीश मोडे (आयु-19), निवासी-414/04, नंदानगर, थाना परदेशीपुरा, नगरीय इन्दौर
(5) यतीन्द्र उर्फ महेन्द्र उर्फ काला पिता नंदलाल वर्मा (आयु-37), निवासी-1472/23 नंदा नगर, थाना परदेशीपुरा, नगरीय इन्दौर
(6) मोहसिन खान पिता जफर खान (आयु-27), निवासी-86/3, भवानीनगर, थाना बाणगंगा, नगरीय इन्दौर
(7) जानी पिता सलीम शाह, निवासी-नेहरू नगर, थाना राऊ, नगरीय इन्दौर
(8) दिवाकर पिता अशोक प्रधान, निवासी-105, भीमनगर, थाना राजेन्द्रनगर, नगरीय इन्दौर
(9) सोनू उर्फ भूरा पिता बाबूलाल चौहान (आयु-28), निवासी-जे 2/217, तेजपुर गड़बड़ी मल्टी, स्कीम नं-103, थाना राजेन्द्रनगर, नगरीय इन्दौर
(10) मनोज पिता धन्नालाल करोले (41 साल) निवासी-108, भावनानगर, थाना तेजाजीनगर, जिला इन्दौर

