इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में जेवर बनाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है फरियादी द्वारा इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई गई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले फरियादी राजेश ठाकुर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने राजस्थान के रहने वाले चंदन सिंह को सात लाख रुपए और कुछ सुना दिया था जेवर बनाने के लिए लेकिन समय बीत जाने के बाद भी चंदन सिंह द्वारा जेवर बनाकर भी नहीं दिए गए ना ही रुपए और सोना लौट आया जिसके पास फरियादी राजेश ठाकुर ने थाने पहुंचकर चंदन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
