अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजोरा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री माहेश्वरी ने खरगोन पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा
इंदौर संभाग के खरगोन जिले में पिछले दिनों हुई घटना से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिये अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विपिन माहेश्वरी खरगोन पहुंचे।
इंदौर संभाग के खरगोन जिले में पिछले दिनों हुई घटना से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिये अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विपिन माहेश्वरी खरगोन पहुंचे। यहां उन्होंने मंगलवार को हालातों का जायजा लिया। भोपाल से आये दोनों अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का सबसे पहले स्थल निरीक्षण किया। दोनों पक्षों के साथ बैठक की और प्रभावितों से रूबरू चर्चा की।
अपने भ्रमण की शुरुआत औरंगपुरा से की। वे तालाब चौक और फिर संजय नगर से छोटी मोहन टॉकीज और तालाब चौक के बाद नवीन कलेक्टर परिसर पहुँचे। तालाब चौक में दोनों अधिकारियों ने हालात की जानकारी ली। तालाब चौक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने पूरे हालात के बारे में बताया। इसके पश्चात काफिला संजय नगर की ओर निकला। संजय नगर में ईशाद कल्लू व फिरोज कल्लू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा पंवार, जगदीश जायसवाल, महेश पेमा जी कुल्मी, पन्नालाल रणछोड़, अकीला से मिले।। डॉ. राजौरा और श्री माहेश्वरी ने घरों के भीतर जाकर बरामदे, किचन और हॉल की हालात देखें। इसके पश्चात भाटवाड़ी और सराफा बाजार की स्थितियों का अवलोकन किया। भाटवाड़ी में योगेश कानूनगों, राजेन्द्र पंढरीनाथ, कैलाश कृष्णलाल, महेश धन्नालाल महाजन, के घरों में जाकर भी चर्चा की। दोनों ही अधिकारियों ने नागरिको से चर्चा में नुकसानी के साथ-साथ उनके रोजगार आदि कार्यों के बारे में विस्तार से जाना। इस दौरान इंदौर संभागायुक्त डॉ. शर्मा, आईजी श्री राकेश शर्मा, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. एसपी श्री रोहित काशवानी सहित अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दोनों पक्षों के साथ की अलग-अलग बैठक
स्थल निरीक्षण करने के बाद दोनों ही अधिकारियों ने नवीन कलेक्टर परिसर स्थित सभागृह में अलग-अलग समय पर दोनों पक्षों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपस्थितों को बारी बारी सुना गया। दोनों ही पक्षों ने दंगाइयों पर कठोर कार्रवाई करने की बात रखी। साथ ही शांति का भी प्रस्ताव दोनों ही पक्षों ने रखा। बैठक समापन पर एसीएस डॉ. राजौरा ने कहा कि सब लोगों को साथ रहना है। शांति के वातावरण का निर्माण करें। कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। आप लोगों ने जो-जो बिंदु बताए उनकी डिटेल नोट कर ली गई है। बैठक के दौरान पूर्व कृषि राज्य मंत्री श्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक श्री रवि जोशी, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन, मनोज रघुवंशी, रंजीत डंडीर, राजेन्द्र राठौड़, परसराम चौहान, कल्याण अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, ओमप्रकाश पाटीदार, श्याम महाजन, शालिनी रातोरिया, प्रकाश रत्नपारखी, मोहन जायसवाल और दूसरे पक्ष के साथ हुए बैठक में सदर अल्ताफ आजाद, सचिव इस्माइल पठान, सदस्य फारूक टाटा, पूर्व सदर हनीफ खान, इमरान खान, जमियत उलमा हिन्द के अध्यक्ष हाफिज चांद साहब एवं बोहरा समाज के अध्यक्ष सैफुद्दीन बोहरा उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले