इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले एक युवक को मामूली बात पर तीन से चार लोगों द्वारा मारपीट की गई थी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था वही आज सुबह युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई वही परिजनों ने तीन से चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है
दरसअल पूरी घटना इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल केपास की है जहा शोभाराम नाम का युवक तीन दिन पहले काम पर जा रहा था तभी मामूली बात पर वहाँ पर खड़े तीन से चार युवकों द्वारा शोभाराम पर लाठी और डण्डे से पीटना शुरू कर दिया जिससे शोभाराम बुरी तरह से घायल हो गया जिसको परिजन एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहाँ तीन दिन इलाज चलने के दौरान आज सुबह शोभाराम की मौत हो गई वही मृतक के परिजनों ने बताया कि काम पर जाने के दौरान ढाबे कपार खड़े गोलू , भाऊ और एक भाईजान नाम के बदमाशो ने मामूली बात पर मारपीट कर शोभाराम की हत्या कर दी वही तेजजीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है
