पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी बीच बचाव में आए मृतक के दोस्त को भी गंभीर चोट आई है जिसका इलाज जारी है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचा दिया है।
घटना इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र की है यहां के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में श्रीजी इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री है यहां पर काम करने वाला युवक दीपक यादव शिवांशु नामक युवक विवाद चल रहा था दोनों युवक फैक्ट्री में काम करते हैं दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा आज फिर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी यह मामूली विवाद इतना बढ़ा कि शिवांशु ने अपने भाई रवि और राहुल को भी बुला लिया तीनों ने मिलकर दीपक पर चाकू से हमला कर दिया बीच बचाव में आए अमित राय पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई वही अमित गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज एम वाय अस्पताल में जारी है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
