- थाना लसूडिया व थाना बाणगंगा के अपराध में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार (कुल 10,000/- रुपए) के इनाम की जारी की गई थी उद्घोषणा।
- आरोपी घटना दिनांक से ही छिपकर काट रहा था फरारी ।
इंदौर -दिनांक 23 फरवरी 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर शहर में विभिन्न प्रकरणों में फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर को उक्त संबंध में निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपीगण पर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना क्राइम ब्रांच इंदौर की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की लसूडिया थाना के अपराध क्रमांक 1300/21 धारा 307,34 भादवि में व थाना बाणगंगा के अपराध क्रमांक 1467/21 धारा 399,402 भादवी का फरार आरोपी जयदीप सिंह उर्फ भय्यू शहर में घुम रहा हैं। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना लसूडिया की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर आरोपी जयदीप सिंह पंवार उर्फ भय्यू पिता हेमंत पंवार निवासी कालानी नगर एरोड्रम, इंदौर को पकडा । आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने की दिनांक से ही फरार चल रहा था । जो काफी समय से पुलिस की पकड में नही आ रहा था । जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस उपायुक्त इंदौर के द्वारा थाना लसूडिया व थाना बाणगंगा के अपराध में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार रुपये (कुल 10,000/- रुपए) की उदघोषणा की गई थी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना लसूडिया द्वारा की जा रही है ।
