इंदौर में सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा से परेशान होकर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान….
इंदौर में एक युवक ने इसलिए फांसी लगाकर अपनी जान दे दी क्योंकि युवक को दूसरे थाना क्षेत्र का सब इंस्पेक्टर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में उलझाकर फंसाने की धमकी देता था।
इंदौर में एक युवक ने इसलिए फांसी लगाकर अपनी जान दे दी क्योंकि युवक को दूसरे थाना क्षेत्र का सब इंस्पेक्टर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में उलझाकर फंसाने की धमकी देता था।
दरअसल, सुसाइड का ये मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के विजयश्री नगर का है। जहां रहने वाले बी.ए.फर्स्ट ईयर के छात्र ने बुधवार शाम को अपने घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने खुदकुशी इसलिए की क्योंकि उसे तेजाजी नगर का सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा अक्सर धमकाता था और हाल ही में वो उसे चंदन नगर थाना ले गया जहां उसके साथ सब इंस्पेक्टर ने मारपीट भी की थी। इसी बात से आहत होकर छात्र ने फांसी लगा ली।21 वर्षीय मृतक छात्र का नाम आकाश पिता माणकचंद बड़िया बताया जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है आकाश की किसी युवती से दोस्ती थी और सब इंस्पेक्टर खुद युवती का चाचा बताता था। उसे आकाश और युवती का मिलना पसंद नही था और इसी के चलते वो अक्सर आकाश को धमकाता था।
मृतक आकाश बड़िया के भाई विकास बड़िया ने मीडिया को बताया कि मेरा छोटा भाई आकाश बड़िया 21 साल का था और वो महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बी.ए. फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा था। वही उसकी एक फ्रेंड एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहती है और 10 फरवरी को आकाश और उसकी फ्रेंड घर से बाहर थे तब ही सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा आया वे आकाश और उसकी फ्रेंड को पकड़कर चंदन नगर थाने ले गया और उनके साथ मारपीट की इसके बाद से ही सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा आकाश को धमकी दे रहा था। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि एसआई उसे लगतार धमकी दे रहा था कि वो उस पर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य झूठे मुकदमे दर्ज कराने के साथ मृतक की माँ नौकरी से सस्पेंड कराने की धमकी दे रहा था। बता दे कि मृतक की माँ भी पुलिस विभाग में ही पदस्थ है। मृतक के भाई ने ये भी बताया कि उसके भाई ने मोबाइल में सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमे लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार तेजाजी नगर थाने का सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा है। वही मृतक के बड़े भाई ने बताया कि एसआई द्वारा उसके भाई के साथ जो मारपीट की गई उसका वीडियो भी उनके पास है।
एरोड्रम थाना के जांच अधिकारी एम.एल.मीणा ने बताया कि विजयश्री नगर में रहने वाले आकाश पिता माणकचंद ने कल फांसी लगा ली थी वही कारण का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। वही उन्होंने किसी भी सुसाइड के मिलने इंकार कर दिया और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और परिजनों के समक्ष उसे खोला जाएगा।
फिलहाल, एरोड्रम पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले