शहर में महिला व बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु श्री वैष्णव कॉमर्स कॉलेज में तैयार की गई “सबला सहायिका निर्भया” की टीम
बालिकाओ के विरुद्ध अपराधों एवं छेड़छाड़ की घटनाओ की रोकथाम हेतु श्री वैष्णव कॉमर्स कॉलेज में तैयार की गई "सबला सहायिका निर्भया" की टीम विद्यार्थियों को बताया गया की विभिन्न कॉलेजों में जोरदार काम कर रही है यह टीमें महिला अपराध पर तुरंत रिपोर्ट करना ही सर्वश्रेष्ठ समाधान इंदौर शहर में महिला व बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस कमिश्नर इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा विशेष प्रयास कर बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने एवं इस संबंध में जन जागरूकता लाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
- बालिकाओ के विरुद्ध अपराधों एवं छेड़छाड़ की घटनाओ की रोकथाम हेतु श्री वैष्णव कॉमर्स कॉलेज में तैयार की गई “सबला सहायिका निर्भया” की टीम
- विद्यार्थियों को बताया गया की विभिन्न कॉलेजों में जोरदार काम कर रही है यह टीमें
- महिला अपराध पर तुरंत रिपोर्ट करना ही सर्वश्रेष्ठ समाधान
इंदौर शहर में महिला व बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस कमिश्नर इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा विशेष प्रयास कर बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने एवं इस संबंध में जन जागरूकता लाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन-4 श्री राजेश कुमार सिंह अति पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन-4 श्री प्रशांत चौबे द्वारा बालिका सशक्तिकरण हेतु अभियान के तहत बालिकाओ के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं छेड़छाड़ की घटनाओ की रोकथाम हेतु स्कूल एवं कॉलेज में जाकर छात्राओ की “सबला सहायिका निर्भया” नाम की टीम गठित कर, उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में उक्त अभियान के तहत आज थाना चंदन नगर क्षेत्र अंतर्गत गुमास्ता नगर में वैष्णव कॉमर्स कॉलेज में छात्राओं का सबला सहायिका निर्भया ग्रुप तैयार किया गया । ग्रुप को कानून प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि वह अपनी सुरक्षा भी करें तथा कॉलेज में आसपास ग्रुप में पेट्रोलिंग कर, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें।
किसी भी प्रकर से पीड़ित बच्चियों को रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित करना तथा पुलिस और महाविद्यालय के मध्य समन्वय का कार्य करना शुरू करें ताकि महाविद्यालय की प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित व स्वच्छंद शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य निर्मित कर सके ।
साथ ही श्री प्रशांत चौबे ने छात्राओं से कहा कि कानून के स्थाई तथा अदृश्य गार्ड करते हैं महिलाओं की कड़ी सुरक्षा और आप होंगे कानून के अदृश्य गार्ड राधा को रोकने में जो इस प्रकार के अपराधों को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं बस आवश्यकता है विधि और प्रक्रिया को जानने की।
उन्होनें वर्तमान के तकनीकी युग को ध्यान में रखते हुए सभी को समझाइश दी कि, सोशल मीडिया पर वर्चुअल लोगों से सावधान रहकर एक्चुअल और फिजिकल जानकारी वाले लोगों से ही संपर्क में रहना चाहिए।
कार्यक्रम में वैष्णो महाविद्यालय के चेयरमैन श्री मनोहर बाहेती के द्वारा महिला अपराध तथा अपराध से युवाओं को बचाने के संबंध में पुलिस विभाग से तैयार कर 1 लाख बुकलेट तैयार कराने और विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में प्रदान करने की घोषणा की गई हैं, इस संबंध में शीघ्र ही रूपरेखा तैयार कर इंदौर पुलिस के साथ एमओओयू भी किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले