फ्लाइट से इंदौर आकर लग्जरी कारें चुराने वाला शेरसिंह गुरुग्राम से गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने हाईप्रोफाइल चोर शेरसिंह मीणा उर्फ शेरू उर्फ रतनसिंह धाधरेन को गिरफ्तार कर लिया है। देशभर में सैकड़ों लग्जरी कारें चुरा चुके शेरसिंह ने इंदौर से भी कईं कारें चुराना स्वीकार लिया है।

क्राइम ब्रांच ने हाईप्रोफाइल चोर शेरसिंह मीणा उर्फ शेरू उर्फ रतनसिंह धाधरेन को गिरफ्तार कर लिया है। देशभर में सैकड़ों लग्जरी कारें चुरा चुके शेरसिंह ने इंदौर से भी कईं कारें चुराना स्वीकार लिया है। शेरसिंह कार चुराने के लिए फ्लाइट से आता था। आने से पहले सितारा होटलों में उसका सुईट बुक हो जाता था। पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के अनुसार शेरसिंह मूलत: करौली (राजस्थान) का है। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित विभिन्ना राज्यों में लूट, चोरी, वाहन चोरी, डकैती के 50 से ज्यादा अपराध उसके खिलाफ पंजीबद्ध हैं। पुलिस वालों को चकमा देकर शेरसिंह आठ बार पुलिस कस्टडी से भाग चुका है। उसके कारण 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। करीब डेढ़ साल पूर्व वह दरा (कोटा) के जंगलों में चलती ट्रेन से ही हथकड़ी सहित भाग गया था। हालांकि इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई, लेकिन जमानत पर छूटकर दोबारा वाहन चुराने लगा। इस बार शेरसिंह इंदौर से कारें चुरा कर अन्य राज्यों में बेच रहा था। आरोपित से क्राइम ब्रांच और लसूड़िया थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। शेरसिंह सड़क मार्ग से आने-जाने के दौरान प्रेमिका या पत्नी को साथ रखता था।
सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन से मिला सुराग –
2 फरवरी को स्कीम-114 निवासी कोयला कारोबारी मोहित बंसल की कार (एमपी 09डब्ल्यूके 4446) चोरी हुई थी। पुलिस ने इस कार को सनसिटी (देवास) से लावारिस बरामद किया तो कार में टैबलेट, सिम, टूल्स, नंबर प्लेट, टार्च मिली। पुलिस उपायुक्त जोन-2 संपत उपाध्याय और पुलिस उपायुक्त (अपराध) निमिष अग्रवाल ने सिम की जांच की तो नोयडा-गुरुग्राम (एनसीआर) की लिंक मिली। आयुक्त मिश्र ने एक टीम गुना और दूसरी टीम गुरुग्राम रवाना की और कॉल डिटेल के आधार पर शुक्रवार देर रात शेरसिंह गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। शेरसिंह को सशस्त्र पुलिस बल की सख्त निगरानी में रखा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने लसूड़िया व खजराना क्षेत्र से कारें चुराना स्वीकार कर लिया है।
सवाल : क्या इंदौर में ही रुका था सबसे बड़ा वाहन चोर – पुलिस शेरसिंह गिरोह के सदस्य योगेश कुमार मीणा से पूछताछ कर रही है। पेट्रोल पंप के मालिक योगेश ने शेरसिंह से चोरी की कार खरीदी थी। उसने पूछताछ में बताया कि शेरसिंह से उसकी अक्सर दिल्ली में मुलाकात होती थी। वह एम-09 सीरीज की कारें लेकर आता था। एक बार उसने यह भी बताया था कि फिलहाल वह इंदौर में रह रहा है। करीब 10 साल पहले भी राजस्थान एसओजी ने शेरसिंह को निपानिया क्षेत्र की पॉश टाउनशिप से एटीएम लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
चुनौती : पांच मिनट में अनलाक कर देता था हाईटेक कार – पुलिस के अनुसार शेरसिंह कार अनलाक करने में माहिर है। वह टैबलेट लेकर चलता है। विशेष साफ्टवेयर से महंगी से महंगी कार को पांच मिनट में अनलाक कर दूसरी चाबी तैयार कर लेता था। साफ्टवेयर की मदद से चाबी की तरंगे हैक कर कार स्टार्ट कर पांच मिनट में फरार हो जाता था। पुलिस अब कार कंपनियों को भी एजवाइजरी जारी कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले