कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से विधानसभा में जमीन मजबूत करना शुरू कर दिया है। संजय शुक्ला लगातार अपनी विधानसभा के रहवासियों को अयोध्या की यात्रा करा रहे है। शनिवार को भी 600 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। विधानसभा क्रमांक एक से ये तीसरा जत्था अयोध्या के लिए गया है। कांग्रेस विधायक के मुताबिक विधानसभा के लोगों ने उन्हें विधायक बनाया है। उनकी जरूरतों का ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है। ज्यादातर की इच्छा अयोध्या में रामलला के दर्शन की थी। लिहाजा,लगातार विधानसभा के लोगों को अयोध्या यात्रा कराई जा रही है। 101 धार्मिक यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या ही नहीं बल्कि अजमेर और अमृतसर की भी यात्रा कराई जाएगी। संजय शुक्ला ने भाजपा विधायकों को भी नसीहत देते हुए कहा है, कि वे भी अपने विधानसभा में इस तरह की धार्मिक यात्रा का आयोजन करें।
