भंवरकुआं पुलिस ने एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है । मामले में फिलहाल सभी आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है ।
भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले कमलेश सोनी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनकी मिड इंडिया पेट्रोल केमिकल कंपनी है । उनके द्वारा पुणे की केके सेवन कंपनी से 25 हजार लीटर पेट्रोल केमिकल खरीदी का सौदा 17 लाख 50 हजार में हुआ था लेकिन पैसे लेने के बाद भी कंपनी ने माल नही भेजा और ना ही पैसे लौटाए । वही माल का बिल भी भेज दिया जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी ।
