MP: 3 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग कर रहा था ये हरकत, महिला ने देखा तो मचाया शोर
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 वर्षीय बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है.फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 वर्षीय बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है.फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
भोपालः देश में जहां एक तरफ महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं, बच्चों के साथ होने वाले दुष्कर्म की घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है. यहां 3 वर्षीय बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
टॉफी का लालच देकर अपने साथ लेकर गया था आरोपी
अशोका गार्डन पुलिस थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना अशोका गार्डन थाना इलाके में हुई. शिकायत के मुताबिक जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उस समय मोहल्ले में रहने वाला 59 वर्षीय आरोपी टॉफी देने का लालच देकर उसे पास के ही बंद पड़े एक ठेले के पास ले गया और इस ठेले की आड़ में उससे अप्राकृतिक कृत्य करने लगा.
पास से गुजर रही महिला ने देखा
श्रीवास्तव ने बताया कि इसी बीच वहां से गुजर रही गायत्री भास्कर (30) नाम की महिला ने उसे देख लिया और हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां पर कुछ अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए. एकत्रित लोगों में शामिल एक अन्य महिला विजया पाटिल (करीब 30) ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पीड़ित बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
उन्होंने बताया कि पुलिस ने गायत्री एवं विजया को उनके इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया है. श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363, 376, 377 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. यह आरोपी पहले भी 2-3 बार मोहल्ले में नाबालिग बच्चियों के साथ इस प्रकार की हरकत कर चुका है, लेकिन परिजनों ने लोक लाज के डर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी.
पिछले दिनों 5 साल की बच्ची के साथ भी हुई थी घटना
अभी पिछले ही दिनों भोपाल में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी. इसमें आरोपी कई दिनों से मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने घर ले जाता था. परिजनों को यह बात पता चलने पर पुलिस में शिकायत दी गई. आरोपी की पहचान 35 साल के शख्स के तौर पर हुई थी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले