शहर में अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में लगे बदमाशों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है, इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसी लिस्ट तैयार की है, जिसमें शहर में अवैध हथियार का व्यापार करने वालों के नाम शामिल है। अब पुलिस अपराधियों को घेरने में लगी है, इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास जिंदा कारतूस और पिस्टल बरामद हुई है।
शहर में कल दो जगह कट्टे- पिस्टल के साथ बदमाश पकड़ाए हैं। जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। कट्टे पिस्टल पकड़ने की पहली कार्रवाई बाणगंगा और पंढरीनाथ इलाके में क्राइम ब्राच की टीम ने की है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम मनोज पिता विक्रम नाथ योगी निवासी मुखर्जी नगर और शादाब पिता आरिफ पटेल निवासी श्रीनगर कांकड़ है । पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियार की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें मनोज के पास एक थैली मिली जिसे चेक किया गया तो एक पिस्टल जिसके अंदर दो राउंड कारतूस इसके अलावा एक देशी रिवाल्वर और एक देशी कट्टा भी मिला है। बदमाश से पूछताछ की जा रही है कि वह किन्हें हथियार सप्लाई करने जा रहा था और अब तक कितने लोगों को हथियार बेच चुका है। इसी तरह आर्म्स एक्ट के तहत एक और दूसरे आरोपी शादाब को मच्छी बाजार कलाली के सामने से गिरफ्तार किया जिसके पास एक देशी रिवाल्वर जब्त हुई है। फिलहाल दोनों ही आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
