कोरोना: DDMA की शुक्रवार को अहम बैठक, इन पाबंदियों से भी दिल्ली वालों को मिल सकती है छूट
दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोविड-19 (Coronavirus) के मामले अब लगातार धीरे-धीरे कम हो रहे हैं. देश के साथ दिल्ली में भी तेजी के साथ बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है.
दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोविड-19 (Coronavirus) के मामले अब लगातार धीरे-धीरे कम हो रहे हैं. देश के साथ दिल्ली में भी तेजी के साथ बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है. ऐसे में अब उम्मीद बढ़ गई है कि शुक्रवार को होने वाले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में शैक्षणिक संस्थान खोलने पर फैसला हो सकता है.
अब तक 8 लाख 28 हजार 785 किशोरों को लगा टीका
बता दें कि देशभर में 3 जनवरी से 15 से 17 वर्ष के युवाओं के लिए कोविड-19 टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी. वहीं दिल्ली सरकार से दो फरवरी को मिले आंकड़ों के मुताबिक, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में बीते 24 घंटे में 13,795 युवाओं ने टीका लगवाया गया है. इसके अलावा दिल्ली सरकार से मिले आंकड़ों के मुताबिक 2 फरवरी तक 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग में आठ लाख 28 हजार 785 युवाओं ने वैक्सीन ले ली है.
दिल्ली में कम हो रहे कोरोना के केस
वहीं जिस तरह से दिल्ली (Delhi) में कोविड-19 (Coronavirus) के मामले कम हो रहे हैं. ऐसे में उम्मीद और बढ़ गई है कि शुक्रवार को होने वाली DDMA की बैठक में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने को लेकर सरकार फैसला ले सकती है. बता दें कि दिल्ली में बच्चों के स्कूल पिछले एक महीने से बंद हैं. इससे पहले भी प्रदूषण के वजह से भी स्कूल कई बार बंद हो चुके हैं.
पैरंट्स ने डिप्टी सीएम से की थी मांग
दिल्ली (Delhi) के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से अभिभावकों के एक ग्रुप ने मुलाकात की थी. उन्होंने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को खोलने की मांग की थी. सिसोदिया ने भी उनकी मांग पर सहमति जताई थी. साथ ही कहा था कि अब ज्यादा दिन बच्चों को स्कूल से दूर रखना नुकसानदायक होगा और बच्चे एक पीढ़ी पीछे चले जाएंगे.
जिम खोलने और नाइट कर्फ्यू पर हो सकता है फैसला
राजधानी दिल्ली (Delhi) में जब मामले बहुत तेजी के साथ बढ़ रहे थे तो शहर में येलो अलर्ट लगाते हुए जिम को बंद करने का फैसला लिया गया था. बाद में शहर में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया था, जिसमें रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी भी आवाजाही पर रोक लगाई गई थी. डीडीएमए की शुक्रवार को होने वाली बैठक में जिम खोलने और नाइट कर्फ्यू हटाने का भी फैसला हो सकता है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 38 मिनट पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 1 घंटा पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 3 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 5 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले