ओलिंपिक खेलों में सियासी खेल:इमरान को बीजिंग से कर्ज चाहिए, पुतिन दोस्ती जता रहे; जिनपिंग सियासी ताकत दिखाने को बेताब
चीन की राजधानी बीजिंग में आज विंटर ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी होनी है। इस मौके के लिए 32 देशों के राष्ट्राध्यक्ष चीन पहुंचे हैं। इन सभी के शामिल होने का मकसद अलग अलग है।
चीन की राजधानी बीजिंग में आज विंटर ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी होनी है। इस मौके के लिए 32 देशों के राष्ट्राध्यक्ष चीन पहुंचे हैं। इन सभी के शामिल होने का मकसद अलग अलग है। कोई चीन से दोस्ती के नाते बीजिंग पहुंचा है, तो कोई उसे अमेरिकी ब्लॉक के खिलाफ समर्थन देने पहुंचा है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी अपने लाव लश्कर के साथ बीजिंग पहुंचे हैं, लेकिन उनके यहां पहुंचने का मकसद कर्ज मांगना है। इमरान खान 3 फरवरी से 6 फरवरी तक चीन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो बीजिंग से 3 बिलियन डॉलर का कर्ज चाहते हैं। बता दें कि इसी साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना को 70 साल हो गए हैं।
इमरान की इस विजिट में पाकिस्तान में निवेश के साथ साथ चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) में आ रही परेशानियों पर भी चर्चा होगी। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि शी जिनपिंग इमरान खान से अलग से मिलेंगे भी या नहीं।
जिनपिंग सियासी ताकत दिखाने को तैयार
ओलिंपिक के बहाने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अपनी सियासी ताकत दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा ने इसका डिप्लोमैटिक बायकॉट किया है। ऐसे में हाल के यूक्रेन संकट और ताइवान के मुद्दे पर चीन विंटर ओलिंपिक से दुनिया को संदेश देने में जुटा है।
पुतिन ने डिप्लोमैटिक बहिष्कार की निंदा की
यूक्रेन मुद्दे पर अमेरिका के साथ तनाव में उलझे पुतिन ने भी बीजिंग रवाना होने से पहले US और उसके साथियों पर जमकर हल्ला बोला था। उन्होंने ओलिंपिक के डिप्लोमैटिक बहिष्कार की निंदा की। पुतिन ने कहा कि अपने फायदे के लिए ओलिंपिक चार्टर के खिलाफ जाकर खेलों का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
शी जिनपिंग के इस ड्रीम इवेंट के उद्घाटन समारोह में UAE के प्रिंस सलमान, मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी, पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा, सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूविक और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव भी भाग लेंगे। चीन ने विंटर ओलिंपिक पर लगभग 29 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
चीन ने सरकार विरोधियों को किया गिरफ्तार
विंटर ओलिंपिक से पहले ही चीन ने सरकार विरोधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें वकील शाई यांग और लेखक येंग माउडोंग शामिल हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता हू जियांग का कहना है कि जनवरी में ही सरकार विरोधियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें से कई लोगों के सोशल मीडिया अकांउट बंद कर दिए गए हैं। साथ ही खुफिया पुलिस इन लोगों की चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 1 घंटा पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 1 घंटा पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 4 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले

