इंदौर कमिश्नर कार्यालय पर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद ओर धोखाधड़ी के कई मामले जनसुनवाई में आए हैं, इंदौर के थाना छत्रीपुरा की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे से प्रताड़ित होकर न्याय की गुहार के लिए कमिश्नर जनसुनवाई में पहुंची, पीड़ित बुजुर्ग महिला आशा चौधरी बल्दा कॉलोनी ने बताया कि तीन मंजिला मकान बच्चे ने हड़प लिया है 9 साल से परेशान है बड़ा बेटा मकान बेचने नहीं देता और मारपीट करता है,, कलयुगी बेटा राजेश चौधरी बलदा कॉलोनी की कई बार थानों में शिकायत की लेकिन बुजुर्ग को न्याय नहीं मिल पाया है इसी आस में मंगलवार जनसुनवाई में पहुंची।
दरअसल कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग महिला को उसके ही घर से बाहर निकाल दिया है और बुजुर्ग महिला जहां भी रहती है वहां जाकर लोगों को अपशब्द कहता है कि बुजुर्ग को अपने यहां ना रखें बुजुर्ग आशा चौधरी के दो बेटे हैं जिसमें बड़े बेटे ने मकान पर पिछले 9 सालों से कब्जा जमा रेखा है बुजुर्ग अपने घर को बेचना चाहती है लेकिन बेटा बुजुर्गों के साथ मारपीट करता है जिससे पीड़ित बुजुर्ग महिला ने कई बार बेटे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दी लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है जिसके बाद बुजुर्ग आशा चौधरी कमिश्नर कार्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में अपने पीड़ा लेकर पहुंची वह है जनसुनवाई अधिकारियों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही
