हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगे” की कहानी सुन, स्कूल के बच्चे हुए देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत , कहा लहराएंगे इस तिरंगे से पूरी दुनिया में हमारे देश का परचम
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं। इसी के तहत स्कूली बच्चों को हमारे देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं हमारे देश की आन बान और शान तिरंगे के बारे में जानकारी देने तथा बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है
इसी कड़ी में आज दि 13.01.2022 को एसपीसी योजना के अंतर्गत चयनित स्कूल पिपल्याहना शासकीय विद्यालय मे अमृतमहोत्सव के अंतर्गत तिरंगा अभियान मे हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की विस्तृत कहानी, एसपीसी की नोडल अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में, रिटायर्ड डीएसपी श्री रवि अतरौलिया द्वारा एसपीसी केडेट्स व स्कूली बच्चों को बताई गई | इस दौरान बच्चों ने बड़े उत्साह से उक्त जानकारी को बड़ी ही रुचि लेकर समझा, और पूरे जोश के साथ देशभक्ति की भावना से सभी ने मिलकर कहा कि हम ऐसा काम करेंगे कि यह तिरंगा ऊंचा और ऊंचा ही लहराता रहे। इस दौरान बच्चों ने अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त की, जिनका निवारण अधिकारियों ने बड़े ही सहज भाव से किया गया l
इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी हेड क्वार्टर श्रीमती सोनी ने उक्त तिरंगा अभियान के तहत श्री रवि अतरौलिया जी द्वारा की जा रही कार्यवाही की प्रशंसा की गई। साथ ही बच्चों से कहा कि आप लोग इस देश का भविष्य है तो आप सभी पूरा मन लगाकर पढ़ें और भविष्य में अपने लक्ष्य की और आगे बढ़ते हुए इस देश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर उन्होंने पिपलियाहाना स्कूल में एसपीसी योजना के तहत की जा रही एक्टिविटी की प्रशंसा करते हुए, इसमें अच्छा काम करने वाले स्टाफ को बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य श्रीमती ज्योति जैन, एसपीसी की नोडल शिक्षिका श्रीमती सीमा सोमानी, एसपीसी प्रशिक्षक निरीक्षक श्रीमती राधा जामोद, उपनिरीक्षक श्री शिवम ठक्कर, सहायक उपनिरीक्षक श्री गयेंद्र यादव व स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
इस दौरान समाज सेवी श्रीमती सुरभि मिनोचा चौधरी ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और उन्हें चॉक लेट का वितरण भी किया, वहीं कार्यक्रम का संचालन सुश्री संध्या यादव द्वारा किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले