निगम की कार्रवाई पर कांग्रेस विधायक शुक्ला का पलटवार कहा मंदिर से मत लो जुर्माना मैं पौधे सही करवाने को तैयार
इंदौर। इंदौर नगर निगम के द्वारा रणजीत हनुमान मंदिर के प्रबंधन पर लगाए गए ₹30000 के जुर्माने के मामले में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने पलटवार कर दिया है ।
इंदौर। इंदौर नगर निगम के द्वारा रणजीत हनुमान मंदिर के प्रबंधन पर लगाए गए ₹30000 के जुर्माने के मामले में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने पलटवार कर दिया है । उन्होंने निगम के अधिकारियों से कहा है कि मैं पौधों की नुकसानी को सही कराने को तैयार हूं ।
कल रणजीत हनुमान भगवान की शोभा यात्रा निकली थी, जिसमें की हजारों की संख्या में रणजीत बाबा के भक्त शामिल हुए थे । पिछले साल कोरोनावायरस का संक्रमण काल चलता होने के कारण यह शोभा यात्रा नहीं निकल सकी थी । जिसके चलते हुए भक्त इस बार शोभायात्रा के निकलने का इंतजार कर रहे थे । यह एक ऐसा मंदिर है जिस पर हर मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्त जाकर अपने जीवन के रण में जीत पाने की कामना करते हैं । नगर निगम के द्वारा कल दोपहर में यह ऐलान कर दिया गया कि रणजीत हनुमान मंदिर की शोभा यात्रा के कारण बहुत सारे पौधों को नुकसान पहुंचा है । इसके आधार पर नगर निगम के द्वारा चालान बनाते हुए मंदिर के प्रबंधन के रूप में प्रशासक अथवा मैनेजर से ₹30000 के जुर्माने की राशि जमा करने को कहा गया है।
कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने नगर निगम के इस कदम पर गहरी आपत्ति ली है । उनका कहना है कि भाजपा के नेताओं के जुलूस – जलसे में जो हरियाली को नुकसान पहुंचता है । उस समय तो नगर निगम को चालान बनाने और जुर्माना वसूलने की याद नहीं आती है लेकिन बाबा रणजीत हनुमान के भक्तों पर तोहमत लगाते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि को जुर्माने के रूप में प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।
विधायक शुक्ला ने नगर निगम आयुक्त को एक पत्र लिखकर कहा कि नगर निगम के द्वारा रणजीत हनुमान मंदिर का जो चालान बनाया गया है उसे रद्द कर दिया जाए । हरियाली का जो नुकसान हुआ है, उसका ब्यौरा मुझे भेज दिया जाए । मैं अपनी और से निगम के नष्ट हुए पौधों के स्थान पर वही पौधे अच्छी गुणवत्ता वाले लगवाने के लिए तैयार हूं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले