
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डाक्टर अमरदीप सिंह का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार तक रिमांड पर लिया है। आरोपितों ने एक अन्य कॉलगर्ल की मदद से एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ऐंठना भी स्वीकारा है।
खजराना थाना टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक डाक्टर एक महिला के माध्यम से आरोपित महिला से मिला था।महिला ने रिंग रोड़ स्थित एक फ्लैट पर बुलाया और आरोपित शुभम सारे,राज तोमर और सोनू उर्फ सोहेल की मदद से अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपितों ने घड़ी, मोबाइल और 4000 हजार रुपये छीन लिए। डाक्टर के दोस्त सत्य को वीडियो भेज कर 10 लाख रुपये मांगे और बदनाम करने की धमकी दी। टीआइ के मुताबिक पूछताछ पता चला कि गिरोह की एक अन्य सदस्य साक्षी राजेंद्रनगर क्षेत्र में 10 लाख रुपयों की अड़ीबाजी कर चुकी है। पीड़ित ने बदनामी के डर से शिकायत भी नहीं की। पुलिस कॉल डिटेल से आरोपितों के गिरोह की जांच कर रही है।
