कोरोना के खतरे को देखते हुए 31 दिसम्बर के लिए हुई होटल की बूकिंग होने लगी कैंसल
इंदौर। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में एक बार फिर रात्रिकालीन कर्फ्यू लगने से होटलों में होने वाले आयोजनों पर ग्रहण लग गया है। 31 दिसम्बर के लिए 75 होटलों में ग्राहकों ने बुकिंग कराई थी।
इंदौर। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में एक बार फिर रात्रिकालीन कर्फ्यू लगने से होटलों में होने वाले आयोजनों पर ग्रहण लग गया है। 31 दिसम्बर के लिए 75 होटलों में ग्राहकों ने बुकिंग कराई थी। कर्फ्यू लगने के बाद आज से होटल संचालकों ने बुकिंग कैंसल करना शुरू कर दी है। होटल में कार्यक्रम को संशय को लेकर दैनिक दोपहर ने सबसे पहले समाचार प्रकाशित किया था।
दिसम्बर माह में जिस तरह से कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा था, उससे यह आशंका बन गई थी कि प्रशासन कभी भी कड़े निर्णय ले सकता है। लगातार मरीज बढ़ने के बाद अंतत: प्रशासन ने निर्णय लिया और ताबड़तोड़ आदेश जारी कर दिए हैं। होटलों में 31 दिसम्बर को लेकर एक पखवाड़े पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। होटलों में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग की जा रही थी। होटल से जुड़े एक कारोबारी के मुताबिक 300 करोड़ से अधिक की बुकिंग हो चुकी थी। इस भारी भरकम राशि में वैवाहिक आयोजन की पार्टी की बुकिंग भी शामिल है। वर्तमान में खरमास चलने से वैवाहिक आयोजनों पर 14 जनवरी तक रोक लगी है। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम होटलों में कैसे होंगे, यह अभी तय नहीं है।
रात्रिकालीन कर्फ्यू लगने के बाद होटलों, ढाबों के साथ सराफा में लगने वाले खऊठिये भी प्रभावित होंगे। सराफा में खाऊठियों पर देररात तक कारोबार होता है। कुछ माह पहले ही इन्हें प्रशासन ने रात 12 बजे तक कारोबार करने की अनुमति दी थी। अब एक बार फिर खऊठियों को बंद किया जा सकता है। होटलों में भी रात 10 बजे बाद ग्राहकों को भोजन व नाश्ता नहीं परोसा जाएगा।
बाजारों में जिला प्रशासन करेगा सख्ती
मलमास के चलते बाजारों में अभी ग्राहकी कमजोर है। आने वाले दिनों में बाजारों में त्योहारी और वैवाहिक सीजन की ग्राहकी फिर जोर पकड़ लेगी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बाजारों में आने वाले ग्राहकों को लेकर दुकानदारों को नए आदेश जारी किए जाएंगे। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के साथ बगैर मास्क के दुकान में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दुकानदारों ने इस आदेश का पालन नहीं किया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कल से शहर में शुरू होगी मास्क को लेकर मुहिम
कोरोना संक्रमण को लेकर कलेक्टर मनीषसिंह ने मास्क लगाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि बगैर मास्क के घुमने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर 200 रुपए स्पाट फाइन लगाया जाएगा। कलेक्टर के आदेश के बाद आज निगम में बैठक होगी। बैठक में कर्मचारियों को स्पाट फाइन की जिम्मेदारी दी जाएगी। कल से एक बार फिर मुहिम जोर पकड़ेगा। इसके पहले आज से लोगों को चौराहों पर मास्क को लेकर जागरूक किया जाएगा।
संक्रमण के कमजोर पड़ने के बाद लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करना बंद कर दिया था। प्रशासन ने भी मास्क को लेकर किसी प्रकार की सख्ती नहीं की। केवल कलेक्टोरेट कार्यालय में ही प्रवेश करने पर मास्क लगाने की ताकीद दी जाती है। प्रवेश करने के बाद लोग मास्क उतार देते हैं। पूरे कार्यालय में लोग बगैर मास्क के घुमते रहते हैं और कोई जिम्मेदार इस तरफ देखने की जहमत नहीं उठाता। कल फिर 13 मरीज निकलने के बाद शाम को सीएम ने मास्क को लेकर आदेश जारी किए तो प्रशासन की नींद खुली और ताबड़तोड़ मातहतों को आदेश की घुट्टी पिला दी कि वे मास्क को लेकर चालानी कार्रवाई फिर शुरू करे। उधर, कल सीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं, ऐसे में मास्क को लेकर मुहिम शुरू करने के आदेश ने अतिरिक्त दबाव बना दिया है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व की तरह मास्क को लेकर मुहिम लगातार चलती रहती तो संक्रमण की दर में काफी कमी आती, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले